Sarguja News: धान बोनस की राशि न मिलने से परेशान किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ये लगाया आरोप

सरगुजा जिले के लखनपुर में 300 से अधिक किसानों ने धान की बोनस राशि न मिलने से परेशान होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

Sarguja News: धान बोनस की राशि न मिलने से परेशान किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ये लगाया आरोप

सरगुजा। CG Sarguja Kisan News: एक तरफ मूसलाधार बारिश किसानों पर कहर ठा रही है तो वहीं फसल की बोनस राशि न मिलने से किसान परेशान हैं। सरगुजा जिले के लखनपुर में 300 से अधिक किसानों ने धान की बोनस राशि न मिलने से परेशान  होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

किसानों का आरोप, नहीं मिला राज्य से पैसा

ज्ञापन देने वाले करीब 300 किसानों का आरोप है कि पिछले वर्ष उसी खाते में धान बोनस राशि आई थी लेकिन इस वर्ष अधिकारियों की लापरवाही की वजह से खाते में बोनस की राशि नहीं आई। आपको बता दें कुन्नी सोसाइटी के अंतर्गत इन किसानों ने ये ज्ञापन दिया है। किसानों का कहना है कि किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि उन्हें वर्ष 2023 की बोनस राशि प्राप्त है। धान बिक्री के पश्चात केंद्र सरकार के द्वारा प्रदत राशि प्राप्त हो चुकी है किंतु राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे बोनस की राशि अब तक नहीं मिली है। जिससे करीब 300 से किसान ऐसे हैं जिन्हें अब तक बोनस की राशि नहीं मिल सकी है। जबकि पिछले 5 सालों से धान की बोनस की राशि उसी खाते में आती रही है। इस वर्ष धान बोनस की राशि अभी तक नहीं मिलने से परेशान हैं।

अन्य फसल लगाने में पिछड़ रहे किसान 

किसानों का कहना है कि राज्य से धान की बोनस राशि न मिलने से अन्य फसलों को लगाने में पिछड़ रहे हैं। जिसके बाद उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। राशि मिलने में विलंब क्यों हो रहा है इसे लेकर कोई भी कुछ नहीं बता रहा।

लापरवाही से नहीं मिली राशि

किसानों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही से उन्हें बोनस की राशि नहीं मिल पा रही है। जबकि हर वर्ष बोनस की राशि आ जाती थी।​ जिसके चलते ये ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया है।

CG Sarguja Kisan News, CG Breaking, kisan dhan bonas rashi news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article