CG Rape Case: मानवता शर्मसार, 15 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार के आरोप में सहायक उप निरीक्षक गिरफ्तार

CG Rape Case: मानवता शर्मसार, 15 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार के आरोप में सहायक उप निरीक्षक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 15 वर्षीय बालिका के साथ कथित रूप से बलात्कार कर उसकी हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के छुई खदान थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक पर नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसे जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि 14 अगस्त को बालिका की मां ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि पीड़िता की मां आरोपी नरेंद्र के घर खाना बनाने जाती थी। इसी बीच बच्ची आरोपी के संपर्क में आई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article