छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: शीर्ष नक्सली लीडर विजय रेड्डी और लोकेश सलामे मारे गए

CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, शीर्ष नक्सली लीडर विजय रेड्डी और लोकेश सलामे मारे गए

CG Naxal Encounter

CG Naxal Encounter

CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार तेज़ हो रहा है। मंगलवार को राजनांदगांव के मानपुर (Manpur) इलाके के कारेकट्टा गांव के पास स्थित बंडा पहाड़ (Banda Pahad) और आसपास के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की।

इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने जोनल कमेटी (Zonal Committee) के कुख्यात लीडर विजय रेड्डी (Vijay Reddy) और डीवीसी कमांडर (DVC Commander) लोकेश सलामे (Lokesh Salame) को ढेर कर दिया। दोनों नक्सली लंबे समय से इस क्षेत्र में हिंसा और आतंक फैलाने में सक्रिय थे।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh High Court: हाईकोर्ट ने सेंदरी मेंटल हॉस्पिटल की अव्यवस्था पर जताई कड़ी नाराजगी, मांगी विस्तृत रिपोर्ट

वर्षों से फैला रहे थे दहशत

सूत्रों के मुताबिक, विजय रेड्डी और लोकेश सलामे आरकेबी डिविजन (RKB Division) के शीर्ष नेतृत्व का हिस्सा थे और कई बड़े हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहे थे।

इनकी मौजूदगी से मानपुर, मदनवाड़ा (Madanwada) और सीतागांव (Sitagaon) थाना क्षेत्रों में ग्रामीणों में लगातार भय का माहौल था। सुरक्षाबलों के निशाने पर यह जोड़ी लंबे समय से थी और आखिरकार मंगलवार को ऑपरेशन में इन्हें खत्म कर दिया गया।

संयुक्त बलों की कार्रवाई

इस ऑपरेशन में जिला पुलिस (District Police), डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (DRG) और केंद्रीय अर्धसैनिक बल आईटीबीपी (ITBP) के जवान शामिल थे। सभी बलों ने संयुक्त रणनीति के तहत जंगल को चारों तरफ से घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही नक्सलियों ने गोलीबारी की, जवानों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें दोनों बड़े नक्सली लीडर मौके पर ही मारे गए।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती परीक्षा: 14 सितंबर को पांच संभागीय मुख्यालयों में होगी परीक्षा, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article