कांग्रेस का प्रदर्शन आज: धान खरीदी में अव्‍यवस्‍था; छत्‍तीसगढ़ में बड़ा प्रदर्शन, दीपक बैज- भूपेश बघेल होंगे शामिल

CG Congress Protest: कांग्रेस का प्रदर्शन आज, धान खरीदी में अव्‍यवस्‍था, छत्‍तीसगढ़ में बड़ा प्रदर्शन, दीपक बैज, भूपेश बघेल होंगे शामिल

CG Congress Protest

CG Congress Protest

CG Congress Protest: छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी जारी है। उपार्जन केंद्रों पर अव्‍यवस्‍थाओं को लेकर कांग्रेस का आज 10 दिसंबर को प्रदेश व्‍यापी धरना प्रदर्शन है। कांग्रेस ब्‍लॉक स्‍तर तक यह धरना प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर संगठन ने ब्‍लॉक स्‍तर पर भी इस प्रोटेस्‍ट को सफल बनाने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं को जिम्‍मेदारी दी है। कांग्रेस नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर मुद्दा बना रही है।

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन आज प्रदेश स्‍तर पर है। राज्‍य स्‍तरीय प्रदर्शन (CG Congress Protest) के दौरान ब्‍लॉक स्‍तर पर होने वाले धरने में पार्टी के बड़े नेता शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस ये प्रदर्शन धान खरीदी केंद्रों पर की जा रही गड़बड़ी के आरोप के बीच किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि धान खरीदी केंद्रों पर किसानों से नियत नियमानुसार धान नहीं खरीदी जा रही है। वहीं कई संग्रहित केंद्रों पर धान का परिवहन नहीं होने से केंद्रों पर धान खरीदी पर भी संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते कांग्रेस अब धरना प्रदर्शन कर रही है।

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव

दिसंबर महीने में प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसी से पहले कांग्रेस (CG Congress Protest) जनता के बीच धान खरीदी में हो रही बड़ी गड़बड़ी के आरोप लगाकर इसे मुद्दा बनाना चाहती है। इसके चलते कांग्रेस लगातार सरकार को इस मुद्दे पर घेर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बागेश्वर धाम: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने बागेश्वर बाबा से तोड़े सारे रिश्ते, जानें क्यों किया ऐसा

कल सभी जिलाध्‍यक्षों की बैठक

इधर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस (CG Congress Protest) 11 दिसंबर को बैठक आयोजित कर रही है। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलाध्‍यक्ष शामिल होंगे। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में होगी। इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक प्रदेश मुख्‍यालय राजीव भवन में होगी।

ये खबर भी पढ़ें: CG Weather Update: CG के कई जिलों में हो सकती है हल्की बारिश, बिलासपुर में 20.2 डिग्री पहुंचा पारा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article