छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम: प्रदेश के उत्‍तर-पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा दिन और रात का पारा

Chhattisgarh (CG) Winter Weather [21/2/2025] Update; छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हो गया है। अगले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। हालांकि बस्‍तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में बारिश का अलर्ट है

CG Rainfall Alert

CG Rainfall Alert

CG Rainfall Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हो गया है। अगले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। हालांकि बस्‍तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में बारिश का अलर्ट है। इन संभागों में कहीं भी बारिश हो सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के असर और हवाओं (CG Rainfall Alert) की दिशा बदलने से दिन और रात के तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। आईएमीडी के अनुसार उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

आज और कल बारिश के आसार

IMD Rainfall Alert

प्रदेश के कुछ इलाकों में कल यानी 22 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ (CG Rainfall Alert) के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस बीच बादल छाए रहेंगे। आज (21 फरवरी) को प्रदेश में हल्के बादल रहेंगे। इस बीच दिन का पारा औसतन 35 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 21 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

कल के बाद फिर बदलेगा मौसम

Bilaspur IMD Rainfall Alert

छत्‍तीसगढ़ मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 22 फरवरी के बाद फिर से मौसम (CG Rainfall Alert) में बदलाव होगा। इस दौरान दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिनों में फिर से गर्मी का अहसास होगा। दिन के समय में तेज धूप के चलते धूप चुभने लगी है। लोगों ने घरों में पंखे और कूलर चलाना शुरू कर दिए हैं।

कहां ड्राई रहेगा आज का मौसम

CG Bilaspur IMD Rainfall Alert

मौसम विभाग के अनुसार आज बस्‍तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों को छोड़कर (CG Rainfall Alert) प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है। मौसम शुष्‍क रहने से यहां के तापमान में ज्‍यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम शुष्‍क रहने से दिन के समय में धूप तेज होने से गर्मी का अहसास होगा। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश से मौसम जरूर प्रदेश का सुहावना हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव: सारंगढ़ जिला पंचायत में 4 सीटों पर बीजेपी का कब्‍जा, बीजापुर में 4 पर बीजेपी और 2 पर कांग्रेस

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का कैसा है प्रभाव

CG IMD Rainfall Alert

छत्‍तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। उत्तरी पाकिस्तान (CG Rainfall Alert) और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई पर बना हुआ है। इसका असर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक हो रहा है। इसके अलावा द्रोणिका के प्रभाव की बात करें तो बांग्लादेश से होते हुए यह गंगा के पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक फैला है। इसका असर 1.5 किमी ऊंचाई तक रह सकता है।

कल जशपुर में हुई बारिश

कल 20 फरवरी को जशपुर में बारिश (CG Rainfall Alert) हुई। बारिश के दौरान लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच बारिश में लोग भीगते हुए मतदान करने के लिए पहुंचे थे। वहीं बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा, ऐसा किसानों का कहना है, हालांकि बारिश ज्‍यादा नहीं हुई है। किसानों को अपनी फसलों में सिंचाई तो करना होगा। जशपुर के मनोरा क्षेत्र के गिद्दा में बारिश रिकॉर्ड की गई।

ये खबर भी पढ़ें: PM Cares Scheme Update: पीएम केयर्स योजना में जाति-आय का प्रतिबंध खत्म, अब इन परीक्षाओं के लिए भी मिलेगी मुफ्त कोचिंग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article