छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम: आज से 3 संभागों में तीन दिन बारिश का अलर्ट, गिरेगा रात का पारा; पड़ेगी ठंड!

Chhattisgarh Weather [20/2/2025] News Aaj Ka Mausam Update; छत्तीसगढ़ के मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (गुरुवार) 20 से 22 फरवरी तक बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की बारिश

Chhattisgarh Rainfall

Chhattisgarh Rainfall

Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ के मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (गुरुवार) 20 से 22 फरवरी तक बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम (Chhattisgarh Rainfall) और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इससे ठंडी का असर फिर से बढ़ सकता है, हालांकि कड़ाके की ठंड का असर नहीं होगा। अचानक से मौसम में हुए बदलाव का असर लोगों की हेल्‍थ पर पड़ सकता है।

पिछले 24 घंटे में कितना बदला मौसम

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Chhattisgarh Rainfall) में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। बुधवार को बालोद जिला प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां दिन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में सामान्य से अधिक तापमान

रायपुर में बुधवार 19 फरवरी को दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस (Chhattisgarh Rainfall) दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। वहीं, रात का तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। आज 20 फरवरी को रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है और दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

CG IMD Rainfall Alert

बिलासपुर में भी बढ़ा तापमान

बिलासपुर में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान (Chhattisgarh Rainfall) 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। वहीं, रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था।

सरगुजा संभाग में तापमान स्थिर

CG Raipur IMD Alert

सरगुजा संभाग के जिलों में दिन और रात का तापमान (Chhattisgarh Rainfall) स्थिर बना हुआ है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। वहीं, रात का तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: CG Panchayat Election Voting Live: छत्‍तीसगढ़ में दो घंटे में 7.48 प्रतिशत वोटिंग, बस्‍तर में दोपहर 2 बजे तक होगा मतदान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article