छत्‍तीसगढ़ पुलिस भर्ती विवाद: माना पुलिस कैंप फिजिकल टेस्‍ट में भेदभाव का आरोप, कैंडिडेट्स का विरोध शुरू

Chhattisgarh Police Recruitment 2025 Physical Test Protest Update; छत्‍तीसगढ़ में पुलिस भर्ती विवाद को लेकर फिर से बड़ी खबर आई है। जहां पहला विवाद खत्‍म नहीं हुआ है, वहीं दूसरा शुरू हो गया है।

CG Police Bharti Controversy

CG Police Bharti Controversy

CG Police Bharti Controversy: छत्‍तीसगढ़ में पुलिस भर्ती विवाद को लेकर फिर से बड़ी खबर आई है। जहां पहला विवाद खत्‍म नहीं हुआ है, वहीं दूसरा शुरू हो गया है। अब माना पुलिस कैंप में अपना फिजिकल टेस्‍ट देने आए कैंडिडेट्स ने भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कैंडिडेट्स का कहना है कि फिजिकल टेस्‍ट के दौरान भेदभाव किया है। इसके विरोध में अब कैंडिडेट्स सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि माना कैंप में पुलिस विभाग में खाली पद ड्राइवर (CG Police Bharti Controversy) के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। जहां ड्राइवर बनने के लिए प्रदेश के युवा शामिल हुए हैं। इन कैंडिडेट्स का आरोप है कि उनको एडमिट कार्ड तो जारी कर दिया है, लेकिन उन्‍हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा रहा है। एडमिट कार्ड वाले कैंडिडेट्स का यह आरोप है कि उन्‍हें सीट नहीं होने का कहकर टेस्‍ट नहीं देने दिया जा रहा है। इससे उनके अंदर आक्रोश व्‍याप्‍त है।

भर्ती प्रक्रिया से वंचित, कैंडिडेट्स का विरोध

माना पुलिस कैंप में ड्राइवर पुलिस भर्ती प्रक्रिया (CG Police Bharti Controversy) चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी और जनरल के पद नहीं होने का हवाला यहां पर तैनात पुलिस के द्वारा दिया जा रहा है। इसके कारण कैंडिडेट्स को भर्ती प्रक्रिया से वंचित किया जा रहा है। जिन लोगों को मौका दिया गया उनके साथ फिजिकल टेस्‍ट भेदभाव किया जा रहा है। यह आरोप लगाकर कैंडिडेट्स अब सड़क पर उतर आए हैं। कैंडिडेट्स जमकर विरोध जता रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ बीजेपी जिलाध्‍यक्षों की लिस्‍ट: पहली में 15 जिलाध्‍यक्ष नियुक्‍त, OBC वर्ग को साधा; आज दूसरी सूची आएगी

राजनांदगांव पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल भर्ती की थी रद्द

छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव से इस वक्‍त की बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। बता दें कि पुलिस भर्ती गड़बड़ी (CG Police Bharti Cancelled) में आरक्षक के आत्‍महत्‍या करने के बाद 6 लोगों को अरेस्‍ट किया था। इसी के साथ ही इस मामले में एसआईटी भी गठित कर दी है। अब सीएम विष्‍णुदेव साय के निर्देश पर गृहमंत्री ने राजनांदगांव पुलिस आरक्षक भर्ती को रद्द कर दिया है।

राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में सीएम विष्‍णुदेव साय के निर्देश के बाद गृहमंत्री ने राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द कर दिया है। इस गड़बड़ी मामले में पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्‍ट किया, जिनमें चार कॉन्‍स्‍टेबल हैं। इनमें आरोपी परिधि निषाद, पवन कुमार साहू, योगेश कुमार धुर्वे, नुतेश्वरी धुर्वे, धर्मराज मरकाम और पुष्पा चंद्रवशी हैं, जिन्‍हें अरेस्‍ट किया है। पढ़ें पूरी खबर...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article