CG Panchayat Chunav 2025 Result: CM विष्‍णुदेव साय के समधी ने जीता पंचायत चुनाव, इस्‍तीफा देंगे कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष?

Chhattisgarh CG Panchayat Election 2025 Result Update; Who Is Tikaram Kanwar ?. छत्‍तीसगढ़ धमतरी जिला पंचायत सदस्य चुनाव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी टीकाराम कंवर ने जीत दर्ज की है।

CG Panchayat Chunav 2025 Result

CG Panchayat Chunav 2025 Result

CG Panchayat Chunav 2025 Result: छत्‍तीसगढ़ धमतरी जिला पंचायत सदस्य चुनाव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी टीकाराम कंवर ने जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से क्षेत्र क्रमांक 9 से प्रत्याशी बनाए गए टीकाराम कंवर ने पहले चरण की वोटिंग (CG Panchayat Chunav 2025 Result) के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी उत्तम कुमार मरकाम को हराया। इस जीत के साथ ही सियासी गलियारों में गर्माहट बढ़ गई है।

चुनाव से पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने एक चुनौतीपूर्ण बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि सीएम के समधी चुनाव जीतते हैं, तो वह जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे देंगे। वहीं, अगर कांग्रेस का प्रत्याशी जीतता है, तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस्तीफा देना होगा। अब टीकाराम कंवर की जीत के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या शरद लोहाना अपने वादे के मुताबिक पद से इस्तीफा देंगे।

पंचायत चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में परिणाम

शहरी और ग्रामीण सत्ता के चुनावों (CG Panchayat Chunav 2025 Result) में बड़े नेताओं के रिश्तेदार भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। अब तक के परिणाम भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा था, और अब पंचायत चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: CG Horticulture University भर्ती विवाद: कुलपति के बाद अब असिस्‍टेंट प्रोफेसर्स की नौकरी पर संकट, जल्‍द हो सकता है निर्णय

विपक्ष ने रिश्‍तेदारी राजनीति का लगाया था आरोप

इससे पहले, सीएम के समधी को जिला पंचायत सदस्य का टिकट (CG Panchayat Chunav 2025 Result) मिलने पर विपक्ष ने भाजपा पर 'रिश्तेदारी राजनीति' का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा अपने रिश्तेदारों के लिए पिछला दरवाजा खोल रही है और इसे बंद करना चाहिए। हालांकि, चुनाव परिणाम ने भाजपा की रणनीति को सही साबित कर दिया है। इस जीत के साथ ही भाजपा ने एक बार फिर अपनी जमीनी ताकत का प्रदर्शन किया है, जबकि कांग्रेस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ रहा है। अब सभी की नजरें शरद लोहाना के अगले कदम पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: CG Horticulture University भर्ती विवाद: कुलपति के बाद अब असिस्‍टेंट प्रोफेसर्स की नौकरी पर संकट, जल्‍द हो सकता है निर्णय

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article