Advertisment

छत्तीसगढ़ के पंडी राम मंडावी को पद्मश्री पुरस्कार: इस क्षेत्र में योगदान के लिए मिलेगा सम्मान, जानें कौन हैं मंडावी?

Padma Awards 2025: छत्तीसगढ़ के पंडी राम मंडावी को पद्मश्री पुरस्कार, इस क्षेत्र में योगदान के लिए मिलेगा सम्मान, जानें कौन हैं मंडावी?

author-image
Harsh Verma
Padma Awards 2025

Padma Awards 2025: पद्मश्री पुरस्कार की सूची में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के प्रसिद्ध गोंड मुरिया जनजाति के कलाकार पंडी राम मंडावी का नाम शामिल किया गया है।

Advertisment

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित: राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा वीरता पदक, देखें सभी के नाम

Padma Shri: छत्‍तीसगढ़ के जनजातीय कलाकार पंडी राम मंडावी को पद्मश्री |  Padma Shri: Chhattisgarh's tribal artist Pandi Ram Mandavi awarded Padma  Shri

बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को दे रहे नई पहचान

68 वर्षीय पंडी राम मंडावी पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संजो रहे हैं, बल्कि उसे एक नई पहचान भी दे रहे हैं।

Advertisment

उनकी खास पहचान बस्तर बांसुरी, जिसे 'सुलुर' कहा जाता है, के निर्माण में है। इसके अलावा, उन्होंने लकड़ी के पैनल पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर फैलाया है।

publive-image

मंडावी ने अपनी कला का प्रदर्शन 8 से अधिक देशों में किया

By All Means Necessary: Pandiram Mandavi-The King of Narainpur

एक सांस्कृतिक दूत के रूप में पंडी राम मंडावी ने अपनी कला का प्रदर्शन 8 से अधिक देशों में किया है। साथ ही, अपने कार्यशाला के जरिए उन्होंने 1,000 से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण देकर इस कला को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

पंडी राम मंडावी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपने पूर्वजों से यह कला सीखी और अपनी मेहनत और कौशल से छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पहला महापौर प्रत्याशी घोषित: बिलासपुर नगर निगम में पूजा विधानी उम्मीदवार घोषित, बीजेपी ने किया ऐलान

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में BJP की सूची जारी: गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष समेत 5 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद उम्मीदवारों का ऐलान

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें