Advertisment

छत्‍तीसगढ़ चुनाव 2025: रायपुर निगम में सामान्‍य महिला बनेगी महापौर, बिलासपुर में OBC को मिला मौका, देखें पूरी लिस्‍ट

Chhattisgarh Nagariya Nikay Panchayat Election 2025 Reservation Process Update; महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण आज 27 दिसम्बर को होने वाली कार्यवाही हो गई थी स्थगित सुबह 10.30 बजे होगी आरक्षण की प्रक्रिया पं दीनदयाल ऑडिटोरियम प्रक्रिया होगी शुरू

author-image
Sanjeet Kumar
State Election Commission/ CG Local Body Election

CG Local Body Election

CG Chunav 2025: छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की संभावना जताई जा रही है। वहीं नगरीय निकायों में नगर निगम और नगर पालिका, नगर परिषद के क्रमशा: महापौर, अध्‍यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया आज 7 जनवरी को हो रही है। इस प्रक्रिया के दौरान बीजेपी और कांग्रेस ने आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। चक्रानुक्रम को लेकर दोनों दलों ने सवाल उठाए हैं। इसके बाद परसिर में बवाल हो गया। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस ने पूछा दो बार से रायपुर में सामान्‍य सीट है। ऐसे में किस साल से चक्रानुक्रम का इस्‍तेमाल किया जा रहा है।

Advertisment

महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया रायपुर (CG Chunav 2025) के पं दीनदयाल ऑडिटोरियम में हुई। इस आरक्षण प्रक्रिया के पूरी होने के बाद जल्‍द ही राज्‍य निर्वाचन आयोग के द्वारा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इन तारीखों का ऐलान लगभग जनवरी के पहले पखवाड़े में हो सकता है। इसके कयास लगाए जा रहे हैं। प्रदेश के नगर निगमों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

दस नगर निमों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी

प्रदेश के 14 नगर निगमों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई है। इनमें प्रदेश के प्रमुख निगम शामिल हैं। देखें लिस्‍ट-

रायपुर में सामान्य वर्ग की महिला लड़ेगी मेयर का चुनाव

बीरगांव सीट भी सामान्य महिला आरक्षित

धमतरी नगर निगम अनारक्षित घोषित किया गया

रिसाली नगर निगम SC महिला के लिए आरक्षित

रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित

भिलाई नगर निगम OBC वर्ग के लिए आरक्षित

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1876543855417569303

भिलाई चरौदा नगर निगम OBC के लिए आरक्षित

बिलासपुर नगर निगम OBC के लिए आरक्षित किया गया

दुर्ग नगर निगम OBC महिला वर्ग के लिए आरक्षित

राजनांदगांव नगर निगम अनारक्षित घोषित किया गया

चिरमिरी नगर निगम अनारक्षित घोषित किया गया

जगदलपुर नगर निगम ST वर्ग के लिए आरक्षित

अंबिकापुर नगर निगम ST वर्ग के लिए आरक्षित

कोरबा सीट सामान्य महिला आरक्षित

महापौर और अध्‍यक्षों के आरक्षण लॉटरी से

छत्तीसगढ़ में मेयर-अध्यक्ष आरक्षण की प्रकिया जारी है। 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण लॉटरी (CG Chunav 2025) से किया जा रहा है। रिसाली और रायगढ़ नगर निगम SC के लिए आरक्षित है। रिसाली निकाय  SC महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अंबिकापुर नगर निगम ST के लिए आरक्षित। ओबीसी के लिए 4 नगर निगम आरक्षित होंगे। कुल 14 नगर निगमों में महिला 5 सीट आरक्षित की जाएगी। इस प्रक्रिया पर BJP नेताओं ने सवाल उठाए हैं। मीनल चौबे और प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने सवाल उठाए हैं। चक्रानुक्रम की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं।

Advertisment

इस तरह से होगी आरक्षण प्रक्रिया

CG Local Body Election/ Raipur Nagar Nigam

अनुसूचित जाति के लिए 2 सीट आरक्षित (CG Chunav 2025) किए जाएंगे। अजा महिला के लिए इनमें से एक सीट आरक्षित की जाएगी। अनुसूचित जनजाति के लिए 2 नगर निगम आरक्षित किए जाएंगे। इनमें से एक सीट अजजा महिला के लिए आरक्षित होगी। ओबीसी के लिए 4 नगर निगम आरक्षित होंगे। इनमें से एक निगम OBC महिला के लिए आरक्षित होगी। अनारक्षित वर्ग के लिए 7 नगर निगम होंगे। इनमें से 3 महिला के लिए आरक्षित होंगे। कुल 14 नगर निगमों में महिला 5 सीट आरक्षित होंगी।

बीजेपी-कांग्रेस एकजुट पूछा- किस सन से चक्रानुक्रम माना जाएगा

इधर कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने भी आरक्षण (CG Chunav 2025) को लेकर सवाल उठाए हैं। BJP नेता मृत्युंजय दुबे ने ST-SC के साथ अन्याय का आरोप लगाया है। जनसंख्या के अनुसार आरक्षण नहीं देने का लगाया आरोप। रायपुर नगर निगम में दो बार सामान्य के बाद चक्रानुक्रम पर बवाल। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने पूछा किस सन से चक्रानुक्रम माना जाएगा। इसके बाद बवाल शुरू हो गया, हालांकि तुरंत इसे संभाल लिया गया। आरक्षण प्रक्रिया को लेकर अभी प्रोसेस जारी है।

27 दिसंबर को नहीं हो सका था आरक्षण

छत्‍तीसगढ़ में महापौर और अध्‍यक्ष पद के आरक्षण (CG Chunav 2025) की प्रक्रिया दिसंबर में होने वाली थी। इस प्रक्रिया के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि जनवरी में आचार संहिता लग सकती है। लेकिन 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही स्थगित हो गई। इसके बाद इसकी अगली तारीख 7 जनवरी को तय की गई है। अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि फरवरी 2025 में चुनाव हो सकते हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather Update: नया सिस्टम कल से होगा एक्टिव, शीतलहर के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

1 जनवरी से मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू 

CG Nagar Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया रद्द होने के बाद ये कयास लगने लगे हैं कि चुनाव फिलहाल नहीं होंगे। इसकी कई प्रमुख वजहें हैं। पहली बात ये है कि हर साल 1 जनवरी से मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू होता है। ऐसे में चुनाव से पहले यह कार्य पूरा करना होगा, और इसमें करीब एक महीने का समय लगेगा।

दूसरी वजह यह है कि बोर्ड परीक्षा का समय भी नजदीक आ रहा है। अगर चुनाव (CG Chunav 2025) ड्यूटी के लिए शिक्षकों को तैनात किया जाता है, तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। इस कारण माना जा रहा है कि निकाय चुनाव फिलहाल नहीं होंगे। अब यह चुनाव मार्च-अप्रैल के बाद ही होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड परीक्षा के बाद कॉपी जांच भी होगी, इसलिए यह माना जा रहा है कि चुनाव अप्रैल के बाद ही होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Emergency का आज ट्रेलर रिलीज, इंदिरा गांधी के लुक के लिए ऐसे तैयार हुईं कंगना, देखें Video!

nikay chunav Cg Nagar Nigam Chunav CG Nikay CG Panchayat Chunav 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें