बिलासपुर मेयर प्रत्‍याशी की संपत्ति: करोड़पति महापौर कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला, जानें सार्वजनिक ब्‍योरे में क्‍या?

Mayor Candidates Property: बिलासपुर में करोड़पति महापौर कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला, कांग्रेस के प्रत्‍याशी प्रमोद नायक 5 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। BJP मेयर कैंडिडेट पूजा विधानी के पास 2 करोड़ 23 लाख की संपत्ति बताई है।

Mayor Candidates Property

Mayor Candidates Property

Mayor Candidates Property: छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम में महापौर के लिए करोड़पति प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्‍याशियों ने जो संपत्ति का ब्‍योरा दिया था, उसको जिला निर्वाचन (Mayor Candidates Property) अधिकारी के द्वारा सार्वजनिक किया गया है। इस ब्‍योरे के अनुसार कांग्रेस के प्रत्‍याशी प्रमोद नायक 5 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी बेटी और पत्‍नी के नाम पर भी संपत्ति है।

इसके अलावा BJP मेयर कैंडिडेट (Mayor Candidates Property) पूजा विधानी भी करोड़पति हैं। इनके पास 2 करोड़ 23 लाख की संपत्ति बताई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) के महापौर उम्‍मीदवार खगेश चंद्राकर भी जल्‍द करोड़पति की लिस्‍ट में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि चुनावी मैदान में शिवसेना शिंदे गुट और निर्दलीय कैंडिडेट्स भी मैदान में हैं।

करोड़पति नायक के पास एक लाख कैश

Pramod Nayak/ bilaspur congress

कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी (Mayor Candidates Property) प्रमोद नायक ने नामांकन में अपनी संपत्ति का ब्‍योरा दिया है। वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। नायक ने 5 करोड़ 77 लाख की संपत्ति बताई है। उन्‍होंने स्‍वयं के पास एक लाख कैश होने की बात कही है। उनके बैंक खाते में 3.44 लाख रुपए जमा बताए हैं। इसके अलावा शेयर बाजार में 90 लाख 96 हजार का निवेश है।

उनके पास टोयोटा ग्‍लांजा कार कीमत 8 लाख रुपए है। 12 लाख 82 हजार का 160 ग्राम सोना, मुंगेली, मस्तूरी और रायपुर में जमीन है। इसकी कीमत 61.10 लाख है। वहीं गैर-कृषि भूमि 1 करोड़ 60 करोड़ रुपए की बताई है। वहीं उनकी पत्‍नी के मीतू नायक के पास कुल 36 लाख 2 हजार रुपए बैंक खाते में जमा है और कैश 70 हजार रुपए हैं। वहीं उनकी बेटी के नाम पर 2 करोड़ 23 लाख 7 हजार की संपत्ति है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025: स्‍क्रूटनी में 2 महापौर और 18 अध्‍यक्ष पद प्रत्‍याशियों के नामांकन रद्द, 69 पार्षद भी बाहर

बीजेपी प्रत्‍याशी के पास 30 तोला सोना

Pooja Vidhani

बिलासपुर से बीजेपी ने पूजा विधानी को प्रत्‍याशी (Mayor Candidates Property) बनाया है। उन्‍होंने नामांकन में कुल 2 करोड़ 23 लाख की संपत्ति बताई है। इसके अलावा कैश एक लाख रुपए, बैंक खाते में पांच हजार, 13 लाख की कार, 25 लाख की लोडर, 8 लाख ट्रैक्टर, 25 लाख रुपए का करीब तीस तोला सोना उनके पास है। उनके नाम पर करीब 50 लाख का फार्म हाउस है। उन पर 25 लाख का कर्ज है। उनके पति अशोक विधानी के पास एक करोड़ की हेमूनगर चौक स्थित आवासीय संपत्ति है। उन पर 25 लाख का कर्ज है।

खगेश चंद्राकर के पास 80 लाख की संपत्ति

Khagesh Chandrakar

आम आदमी पार्टी से मेयर प्रत्‍याशी (Mayor Candidates Property) खगेश कुमार चंद्राकर 80 लाख 58 हजार की संपत्ति का ब्‍योरा दिया है। चंद्राकर के बैंक खाते में 1 लाख 15 हजार व LIC में 73 हजार का निवेश है। शेयर बाजार में 95 हजार का निवेश है। कार 14 लाख 40 हजार, स्‍कूटी 65 हजार, 2.70 लाख का 25 ग्राम सोना, कृषि व आवासीय भूमि 45 लाख। 18 लाख 93 हजार का होम और कार लोन है। उनकी पत्‍नी के नाम कुल 67 लाख 34 हजार रुपए की संपत्ति है।

ये खबर भी पढ़ें: CG Rice Millers Chairman Resign: राइस मिलर्स के ठिकानों पर छापा, बृजमोहन अग्रवाल के भाई का अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article