Advertisment

CG NEWS: कोरोना थमते ही शुरू हो गए ट्रांसफर्स, आरक्षकों के तबादलों की सूची जारी

CG NEWS: कोरोना थमते ही शुरू हो गए ट्रांसफर्स, आरक्षकों के तबादलों की सूची जारीCG NEWS: Transfers started as soon as Corona stopped, list of constables transferred

author-image
Bansal News
CG NEWS: कोरोना थमते ही शुरू हो गए ट्रांसफर्स, आरक्षकों के तबादलों की सूची जारी

रायपुर। प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना काल में लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां बंद थी। वहीं अब कोरोना का कहर थमने के बाद एक बार फिर से प्रदेश में ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। वहीं यह फेरबदल एसपी दीपक झा द्वारा किया गया है। यहां करीब 10 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक इस ट्रांसफर प्रक्रिया के दौरान कोतवाली से एएसआई शिव सिंह बक्साल को सीपत भेजा गया है। वहीं 10 आरक्षकों का भी तबादल किया गया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर थाने में पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हो इससे पहले भी पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा चुके हैं।

Advertisment

26 जुलाई से मानसून सत्र होगा शुरू
वहीं कोरोना का कहर थमने के बाद राजनीतिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं अब 26 जुलाई से छत्तीसगढ़ में मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है विधानसभा अध्यक्ष ने खुद इस बात की जानकारी दी है बता दें कोरोना की की दूसरी लहर में छत्तीसगढ़ सबसे प्रभावित राज्यों में एक रहा है कोरोना के कहर के दौरान राजनीतिक गतिविधियां कम नहीं थी अब कोरोना का कहर थमने के बाद एक बार फिर से राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर थे वहीं भाजपा ने भी छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी शुरू कर दी है अब सरकार ने विधानसभा मानसून सत्र की तैयारी शुरू कर दी है ।

1 ASI समेत 10 आरक्षकों का तबादला
Advertisment
चैनल से जुड़ें