CG News: सुकमा में DRG जवानों की बड़ी कार्रवाई, 1 नक्सली को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

CG News: सुकमा में जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तड़के सुबह एक नक्सली को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। जगल की तलाशी ली जा रही है।

CG News: सुकमा में DRG जवानों की बड़ी कार्रवाई, 1 नक्सली को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ टेटराई तोलनाई के जंगल में तड़के सुबह डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच हुई। इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया।

जवानों की मुंहतोड़ कार्रवाई के बाद नक्सली वापस जंगल में भाग गए। मुठभेड़ के बाद डीआरजी के जवानों के द्वारा जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया। एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

जवानों को मिली थी सूचना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जवानों को टेटराई-तोलनाई के जगलों में नक्सली होने की जानकारी मिली थी कि जगल नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना पर डीआरजी जवानों ने तुरंत एक्शन लिया और जगल की तरफ रवाना हो गए, जिसके बाद डीआरजी और नक्सली के बीच आज शनिवार की सुबह बीच मुठभेड़ हो गई।

इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नक्सली को ढेर मौके पर ही मार गिराया। वहीं, जवानों की तरफ से लगातार फायरिंग देख नक्सली घने जगल का सहारा लेकर अंदर भाग गए।

डीआरजी ने शव कब्जे में लिया

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि हमारे जवानों को मौके पर नक्सली का शव समेत कई अन्य सामान मिला है। उसे हमने बरामद कर अपने कब्जे में कर लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि जब हमारे जवान वापस लौटेंगे, तभी इसपर अधिक जानकारी मिल पाएगी।

ये भी पढ़ें- Vat Savitri Vrat 2024: इस दिन रखा जाएगा ‘वट सावित्री व्रत,’ कैलेंडर में नोट कर लें तारीख; खास वृक्ष की करते हैं पूजा

ये भी पढ़ें- ओडिशा में महतारी वंदन योजना की चर्चा: बीजेपी ने सुभद्रा योजना लाने की घोषणा की, CM साय ने ओडिशा में किया चुनाव प्रचार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article