CG News: किंग कोबरा सांप और उसके 19 बच्चों सहित 25 अंडों का रेस्क्यू, यहां पढ़िए छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें-

CG News: कवर्धा: जंगल से आकर घर में घुस गया हिरण, मुंगेली: आंगनबाड़ी केंद्र में निकला कोबरा, पेण्ड्रा: 5 जंगली हाथियों की अठखेलियां...

CG News: किंग कोबरा सांप और उसके 19 बच्चों सहित 25 अंडों का रेस्क्यू, यहां पढ़िए छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें-

बलरामपुर: डीजल चोरी करने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

बलरामपुर।CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजपुर पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी को मध्यप्रदेश के बिजुरी से गिरफ्तार कर एक स्कॉर्पियो वाहन और चोरी का डीजल भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी विजय कुमार केवट अपने ऐशो आराम के लिए ट्रकों से डीजल चोरी करता था। स्कॉर्पियो वाहन में घूम-घूम कर पहले खड़े ट्रकों की रेकी करता था फिर रात में पेंचकस व अन्य सामग्री से ट्रकों के डीजल टैंक को तोड़कर उसमें से डीजल की चोरी कर फरार हो जाता था। आरोपी के एक और साथी के लिए पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

जशपुर: कार और बाइक की भिड़ंत

जशपुर। छग के जशपुर जिले में NH-43 पर कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक कि मौत हो गई, वहीं करीब 6 लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों को दुलदुला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अम्बिकापुर: प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता लाइन अटैच

अम्बिकापुर। शराब पकड़ने के बहाने दंपति से मारपीट के मामले में प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता को लाइन अटैच कर दिया गया है। शराब पकड़ने गए पुलिस पर पीड़ित महिला मारपीट का आरोप लगाया था। इस संबंध में महिला ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

महासमुंद: पश्चिम बंगाल के रहने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। छग में महासमुंद पुलिस ने 50 लाख रुपए का 2 क्विंटल गांजा पकड़ लिया है। वाहन चेकिंग के दौरान्त सिंघोड़ा थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने कार से यह गांजा बरामद किया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे एक महिला और एक पुरुष है। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। आरोपी उडीसा से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

जशपुर: प्रतिबंधित मांस की तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छग के जशपुर जिले में प्रतिबंधित मांस की तस्करी कर रहे दो आरोपियों के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी ओडिसा से छत्तीसगढ़ प्रतिबंधित मांस ला रहे थे। ओडिसा छत्तीसगढ़ सीमा पर नामिनी चेक पोस्ट पर जांच के दौरान इन आरोपियों के लिए पकड़ा गया है। तपकरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेण्ड्रा: 5 जंगली हाथियों को जंगल के तालाब में अठखेलियां

पेण्ड्रा। छग के मरवाही वनमंडल से 5 जंगली हाथियों को जंगल के तालाब में अठखेलियां करते देखा गया। यह हाथी कीचड़ में मस्त होकर खेल रहे थे। बीते एक माह से अधिक समय से इन 5 हाथियों का दल यहां विचरण कर रहा है। हाथियों ने लगातार मरवाही वन परिक्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया था।

कवर्धा: जंगल से आकर घर में घुस गया हिरण

कवर्धा। सीजी के कवर्धा जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के माकरी गांव में जंगल से एक हिरण आकर घर में घुस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची फारेस्ट विभाग व पुलिस की टीम ने हिरण का रेस्क्यू कर वन विभाग के हवाले कर दिया।

कवर्धा: पहली ही बारिश में धंस गई सड़क

कवर्धा। छग के कवर्धा जिले में वनांचल क्षेत्र के समनापुर में पहली ही बारिश में 204 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क (समनापुर से साल्हेवारा) व सीसी रोड धंस गई। करीब 5 साल के लंबे अंतराल के बाद सड़क का निर्माण, समनापुर से तीतरी के बीच हुआ था।

मुंगेली: नगर पालिका में ताला लगाकर हंगामा किया

मुंगेली। ठक्करबापा वार्ड वासियों ने नगर पालिका में ताला लगाकर जमकर हंगामा किया। नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के मुर्दाबाद के नारे लागाए। वार्ड में जल भराव, सड़कों पर कीचड़, बिजली खम्भों में करंट, नाली पानी निकासी को लेकर किया हंगामा किया।

मुंगेली: आंगनबाड़ी केंद्र में निकला कोबरा

KOBRA

मुंगेली। छग के मुंगेली में आंगनबाड़ी केंद्र में कोबरा निकलने से हंडकंप मच गया। सांप को निकालने पहुंची रेस्क्यू टीम ने सांप के तकरीबन 19 बच्चों सहित 1 कोबरा का रेस्क्यू किया। सांप के 25 अंडे भी मिले। बड़ी संख्या में जहरीले सांप निकलने से यहां हड़कंप मच गया। आंगनबाड़ी की सतह तोड़कर सांप और सांप के अंडों व बच्चों का रेस्क्यू किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र धरमपुरा में इतनी बड़ी संख्या में सांप के साथ बच्चे निकलने से लोग दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें- 

Ram Charan-Upasana Daughter Name: सुपरस्टार ने बेटी को दिया खुबसूरत नाम, पारंपरिक परिधान में नजर आया पूरा परिवार

Majid Ali Suicide: पाकिस्तान के स्नूकर खिलाड़ी ने की आत्महत्या, जानें क्या थी वजह

Davinder Singh passes away: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बीर दविंदर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Pineapple juice benefits : बच्चों के अच्छे स्वास्थ के लिए पिलाएं ये Juice, दूर रहेंगी बीमारियां

Raja Bundela: ब्रिज के लिए प्रथम संरक्षक के रूप में शामिल बुंदेला, जानें पूरी खबर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article