CG News: आज से शुरू होगी धान खरीदी, इतने किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

CG News: आज से शुरू होगी धान खरीदी, इतने किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशनCG News: Paddy procurement will start from today, so many farmers have registered

CG News: आज से शुरू होगी धान खरीदी, इतने किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होगी। इसके लिए करीब 22 लाख 66 हजार किसानों ने पंजीयन करवाया है। इनसे 2399 सहकारी समितियों में धान खरीदी जाएगी, सरकार ने इस साल पंजीकृत किसानों से ही 105 लाख टन खरीदी का टारगेट रखा है। इसलिए किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 88 नए केन्द्र शुरू किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 जनवरी तक होगी।

इतने क्विंटल की दर से होगी खरीदी
एमएसपी दर पर कॉमन धान 1940 और ग्रेड-ए 1960 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी। छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 5 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य पूरा करने के लिए 5.25 लाख गठान बारदानों की जरूरत है लेकिन सरकार के पास सिर्फ 86 हजार गठान बारदाने ही हैं। वहीं, मक्का की खरीदी भी आज से शुरू होगी, इसका समर्थन मूल्य 1870 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।

इन किसानों को मिलेगी प्राथमिकता
पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि बाद करें टोकन की तो एक किसानों को खरीदी के लिए तीन टोकन दिए गए हैं। यानी एक किसान तीन बार धान बेच सकेगा। वहीं धान खरीदी केंद्रों में दो दिनों का ट्रायल रन भी पूरा हो गया है। साथ ही कंप्यूटर और धान खरीदी के सॉफ्टवेयर की जांच पूरी की जा चुकी है। प्रदेश के किसान 1 दिसंबर से धान की बिक्री में हिस्सा ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article