CG NEWS: आज से धान खरीदी के लिए टोकन ले सकेंगे किसान, इस दिन से शरू होगी बिक्री

CG NEWS: आज से धान खरीदी के लिए टोकन ले सकेंगे किसान, इस दिन से शरू होगी बिक्रीCG NEWS: Farmers will be able to take tokens for buying paddy from today, sale will start from this day

CG NEWS: आज से धान खरीदी के लिए टोकन ले सकेंगे किसान, इस दिन से शरू होगी बिक्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसान आज से धान खरीदी के लिए टोकन ले सकेंगे। बता दें कि धान की बिक्री एक दिसंबर से तीन हिस्सों में होगी। एक किसान को धान की खरीदी के लिए तीन टोकन दिए जाएंगे। वहीं इस वर्ष 2058 समितियों के जरिए 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए समितियों की क्षमता के अनुरूप ही टोकन कटे जाएंगे।

इन किसानों को मिलेगी प्राथमिकता

पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। समितियों की क्षमता के अनुरूप कटे जाएंगे टोकन। यदि बाद करें टोकन की तो एक किसानों को खरीदी के लिए तीन टोकन दिए जाएंगे। यानी एक किसान तीन बार धान बेच सकेगा। वहीं धान खरीदी केंद्रों में दो दिनों का ट्रायल रन भी पूरा हो गया है। साथ ही कंप्यूटर और धान खरीदी के सॉफ्टवेयर की जांच पूरी की जा चुकी है। प्रदेश के किसान 1 दिसंबर से धान की बिक्री में हिस्सा ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article