CG NEWS: आईटीबीपी के 21 जवानों को शिविर के भोजन से फूड प्वाइजनिंग, अस्पताल में किया भर्ती

CG NEWS: आईटीबीपी के 21 जवानों को शिविर के भोजन से फूड प्वाइजनिंग, अस्पताल में किया भर्तीCG NEWS: 21 ITBP personnel were admitted to the hospital for food poisoning due to the food of the camp

CG NEWS: आईटीबीपी के 21 जवानों को शिविर के भोजन से फूड प्वाइजनिंग, अस्पताल में किया भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अपने शिविर में भोजन करने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 26 जवान बीमार हो गए हैं। दरअसल बुधवार को नक्सल विरोधी अभियान के बाद शिविर पहुंचे जवानों ने भोजन किया था। इस दौरान जवानों ने पनीर और मांसाहार लिया था। भोजन करने के कुछ देर बाद जवानों ने उल्टी और डायरिया की शिकायत की तब उन्हें खैरागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

21 जवान बीमार
21 जवानों को बृहस्पतिवार शाम को भर्ती कराया गया। वहीं पांच जवानों को आज सुबह भर्ती कराया गया। राजनांदगांव जिले के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जवानों की हालत खतरे से बाहर है। सभी का इलाज किया जा रहा है। सिन्हा ने बताया कि शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारी और चिकित्सा दल को भेजा गया है जिससे अन्य जवानों के बीमार पड़ने पर उनका तत्काल इलाज किया जा सके। जानकारी के मुताबिक सभी जवान आईटीबीपी की 40वीं बटालियन से हैं और राजधानी रायपुर से लगभग 150 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश की सीमा पर नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित मलैदा शिविर में तैनात हैं।

सीएम बघेल ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीड़ित जवानों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने राजनांदगांव जिले के मलैदा शिविर में आईटीबीपी के जवानों के विषाक्त भोजन से पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर सभी जवानों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि जवानों का इलाज खैरागढ़ स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article