छत्‍तीसगढ़ निकाय चुनाव: 20 दिसंबर के बाद लग सकती है आचार संहिता, रायपुर निगम का नए सिरे से होगा आरक्षण

Chhattisgarh Nagariya Nikay Chunav; Raipur Mayor & Ward Reservation Updates, Code of Conduct After 20th December; रायपुर समेत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए 20 दिसंबर के बाद चुनाव आचार संहिता लागू होने के आसार हैं।

CG Nagariya Nikay Election

CG Nagariya Nikay Election

CG Nagariya Nikay Election: छत्‍तीसगढ़ में जल्‍द ही नगरीय निकाय चुनावों का शोर शुरू होने वाला है। इसकी तैयारी राज्‍य निर्वाचन, सरकार के द्वारा की जा रही है। वहीं राजनीतिक दल भी तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच यह बात सामने आ रही है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके खत्‍म होते ही 20 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।

बता दें कि इस बार रायपुर नगर निगम (CG Nagariya Nikay Election) में परिसीमन के बाद अब आरक्षण की प्रक्रिया में भी बदलाव हो जाएगा। परिसीमन के चलते इस बार रायपुर महापौर समेत वार्डों का आरक्षण भी नए सिरे से होगा। इन सब में इस बार महत्‍वपूर्ण मेयर का पद किस वर्ग को जाएगा, इस पर सभी की नजर है। हालांकि आरक्षण प्रक्रिया में यह सामने आ रहा है कि राजधानी को अनारक्षित सामान्य, अनारक्षित महिला, ओबीसी और ओबीसी महिला के चार विकल्प मिल सकते हैं।

मेयर पर कांग्रेस का रहा है कब्‍जा

CG Congress Mahapour

राजधानी रायपुर नगर निगम (CG Nagariya Nikay Election) के मेयर पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों की दलों की नजर है। यहां चार विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आने वाले महापौर का खासा दबदबा रहता है। रायपुर मेयर की इस सीट पर तीन बार से कांग्रेस का कब्‍जा रहा है। इस बाद यहां कांग्रेस के लिए यहां बड़ी चुनौती है। वहीं बीजेपी इस सीट पर कब्‍जा करना चाहती है। इसके लिए दोनों ही दलों ने पुरजोर कोशिश शुरू कर दी है।

परिसीमन के चलते नए सिरे से होगा आरक्षण

बता दें कि रायपुर नगर निगम (CG Nagariya Nikay Election) सीमा क्षेत्र व वार्डों का परिसीमन हो रहा है। इसी के चलते इस बार रायपुर निगम के आरक्षण पर सबकी निगाहे हैं। जहां आरक्षण से तय हो जाएगा कि इस बार रायपुर निगम को महापौर मिलेगा। पिछले महापौर चयन की बात करें तो यह सामान्‍य अनारक्षित वर्ग से चुना गया था। इस हिसाब से बात करें तो लॉटरी में सामान्‍य अनारक्षित वर्ग की पर्ची नहीं रखना थी, लेकिन परिसीमन हो रहा है इसके चलते रायपुर में नए सिरे से आरक्षण प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: WTC Final Scenarios: South Africa ने बढ़ाई Team India की टेंशन, एक हार कर देगी WTC से बाहर 

महिलाओं को एक-एक प्रतिधित्‍व

प्रदेश की राजधानी की बात करें तो अब तक केवल (CG Nagariya Nikay Election) एक महिला को रायपुर ने विधायक चुना है। वहीं एक बार महिला को  महापौर चुना है। आपको बता दें कि रायपुर में पहली बार 1977 में रजनीताई उपासने महिला विधायक चुनी गई थीं। इसी तरह रायपुर मेयर की सीट 2010 में महिला के लिए आरक्षित की गई थी। तब यहां से कांग्रेस से किरणमयी बनी थीं।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन में बढ़ेगी सर्दी: कुछ जिलों में छाया रहेगा कोहरा, रायपुर में फिलहाल मौसम सामान्य

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article