Advertisment

Raipur BJP Ghoshnapatra: रायपुर निगम के लिए भाजपा ने जारी किया 36 बिंदुओं का घोषणा पत्र, 5 साल में पूरा करने का वादा

CG BJP Ghoshnapatra 2025: राजधानी रायपुर के लिए 36 बिंदुओं वाला घोषणा पत्र जारी किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पिछले पांच साल के कांग्रेस शासन को भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का दौर बताते हुए भाजपा के नेतृत्व में रायपुर के लिए सुनहरे पांच साल का वादा किया है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG BJP Ghoshnapatra 2025

CG BJP Ghoshnapatra 2025

छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय के दो दिन बचे हैं। 11 फरवरी को वोटिंग होना है। इसी के तहत नगरीय निकाय चुनाव से दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजधानी रायपुर के लिए 36 बिंदुओं वाला घोषणा पत्र जारी किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पिछले पांच साल के कांग्रेस शासन को भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का दौर बताते हुए भाजपा के नेतृत्व में रायपुर के लिए सुनहरे पांच साल का वादा किया है।

Advertisment

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि भाजपा रायपुर नगर निगम सहित सभी नगर निगम, पालिका और पंचायत चुनाव जीतकर आएगी। उन्होंने कहा, रायपुर के लोगों ने पिछले पांच साल भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी देखी है। अब आने वाले पांच साल रायपुर के लिए सुनहरे साल होंगे।

ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान

CG BJP Nikay Chunav

अग्रवाल ने रायपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि शारदा चौक सड़क का मामला पहले ही सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा, जहां-जहां जाम होते हैं, उसे भी सही किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए इंटरनेशनल लेवल की टीम हायर की जाएगी।

महिलाओं और आम नागरिकों के लिए राहत

भाजपा ने घोषणा पत्र में महिलाओं और आम नागरिकों के लिए कई राहत भरे वादे किए हैं। इनमें जमीन के पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजना और महिलाओं के नाम पर संपत्ति पर 25 प्रतिशत कर में छूट शामिल है।

Advertisment

रायपुर को विकसित शहर बनाने का संकल्प

अग्रवाल ने कहा कि रायपुर देश में तेजी से विकसित होने वाला शहर है। उन्होंने कहा, "15 साल बाद महापौर की कुर्सी पर भाजपा का महापौर बैठेगा। मीनल चौबे बैठेंगी। हमारी ईश्‍वर से प्रार्थना है कि हमारे सभी 70 पार्षद जीतकर आएं। रायपुर की छवि अच्छे रूप हो, ये बीजेपी की कल्‍पना है।

ये खबर भी पढ़ें: बीजापुर में नक्‍सली मुठभेड़: सुबह से चल रही क्रॉस फायरिंग, दो जवान शहीद; 2 घायल- पुलिस ने 31 नक्‍सलियों को मार गिराया

CM Vishnudeo Sai in Raipur

भाजपा के 36 वादों में से प्रमुख वादे

‘माय सिटी ऐप’ लॉन्च: प्रत्येक जोन कार्यालय में एकीकृत सेवा केंद्र स्थापित कर जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

Advertisment

महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट: बाजार और मुख्य मार्गों के आसपास महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और पुरुषों के लिए प्रसाधनालय बनाए जाएंगे।

दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं: सार्वजनिक भवनों में बाधा रहित वातावरण बनाया जाएगा और मोटराइज्ड ट्राईसिकल उपलब्ध कराए जाएंगे।

अवैध कालोनियों का नियमितीकरण: अवैध कालोनियों में सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisment

मुफ्त वाई-फाई की सुविधा: विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

समाधान योजना: पुराने संपत्ति कर का बिना जुर्माना या ब्याज के एक मुश्त निपटारा किया जाएगा।

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र: बच्चों और माताओं के लिए पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे।

महिलाओं के लिए मुफ्त सैनेटरी नैपकिन: विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्राओं के लिए मुफ्त सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे।

कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल: कामकाजी महिलाओं के लिए मौजूदा हॉस्टलों की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

मोर क्लिनिक की स्थापना: प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए मोर क्लिनिक स्थापित किए जाएंगे।

रोजगार मूलक स्किल डेवलपमेंट सेंटर: युवाओं के लिए रोजगार मूलक स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

गोकुल कर का विस्तार: गोवंश संरक्षण और देखभाल के लिए गोकुल कर का विस्तार किया जाएगा।

श्रद्धांजलि योजना: श्रद्धांजलि योजना के तहत 500 रुपए की वृद्धि कर हितग्राही को 2500 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

सड़कों पर उचित प्रकाश व्यवस्था: सभी सड़कों पर उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सीवेज और जल निकासी समस्या का समाधान: सीवेज और जल निकासी समस्या को हल करने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।

शहरी बाढ़ और प्रदूषण से बचाव: वर्षा जल प्रबंधन और बाढ़ सेंसर लगाकर शहरी बाढ़ और प्रदूषण से बचाव किया जाएगा।

अंडरग्राउंड केबलिंग: वायरों के जंजाल से मुक्ति के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जाएगा।

तालाबों की सफाई और जल प्रदूषण नियंत्रण: तालाबों को स्वच्छ करने और जल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: नगरीय निकाय चुनाव: छत्‍तीसगढ़ में वोटिंग 11 फरवरी को, चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों ने किया मतदान

CG Election cg chunav raipur election CG Nagariya Nikay Chunav Raipur BJP Ghoshnapatra 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें