Advertisment

नगरीय निकाय चुनाव: छत्‍तीसगढ़ में आज थम जाएगा चुनावी शोर, प्रचार थमने के बाद डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे प्रत्‍याशी

CG Nagariya Nikay Chunav 2025: छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन है। प्रत्याशी रात 12 बजे तक प्रचार कर सकेंगे, लेकिन रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित होगा। प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Nagariya Nikay Chunav 2025

CG Nagariya Nikay Chunav 2025

CG Nagariya Nikay Chunav 2025: छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन है। प्रत्याशी रात 12 बजे तक प्रचार कर सकेंगे, लेकिन रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित होगा। प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे। आखिरी दिन जहां बीजेपी पूरी ताक लगा रही है तो वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं है। पूरे प्रदेश के निकायों में आज चुनावी शोर का आखिरी दिन है। इसी के चलते सीएम विष्‍णुदेव साय (CG Nagariya Nikay Chunav 2025) आज अलग-अलग निकायों में प्रचार करेंगे तो वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी कांग्रेस प्रत्‍याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

Advertisment

10 निगम में 79 मेयर प्रत्याशी, 1889 पार्षद प्रत्याशी मैदान में

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए 10 नगर निगमों (CG Nagariya Nikay Chunav 2025) में कुल 79 मेयर प्रत्याशी और 1889 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं। महापौर पद के लिए 79 और अध्यक्ष पद के लिए 606 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

11 फरवरी को होगा मतदान, 10,069 प्रत्याशियों का फैसला

CM Vishnudeo Sai

निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा। इस चुनाव में 10,069 प्रत्याशियों (CG Nagariya Nikay Chunav 2025) के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। पार्षद, महापौर और अध्यक्ष पद के लिए मतदान EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के जरिए किया जाएगा।

173 नगरीय निकायों में होगी वोटिंग

इस बार 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद (CG Nagariya Nikay Chunav 2025) और 114 नगर पंचायत समेत कुल 173 नगरीय निकायों में मतदान होगा। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं चुनावी मैदान में उतरी पार्टियों ने भी अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। आज आखिरी दिन सभी प्रत्‍याशी अपनी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं।

Advertisment

आज रात 12 बजे थम जाएगा चुनावी प्रचार

Bhupesh Baghel

चुनावी प्रचार का आज अंतिम दिन है और रात 12 बजे से प्रचार पूरी तरह बंद हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर कैंपेन कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: रायपुर के VIP रोड मामले में बड़ा खुलासा: विदेशी युवतियों को बुलाकर चलाया जा रहा सेक्स रैकेट, दो लड़कियों समेत 4 गिरफ्तार

निकाय चुनाव: एक नजर में

कुल निकाय: 173

मतदान तिथि: 11 फरवरी

कुल प्रत्याशी: 10,069

महापौर पद के प्रत्याशी: 79

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी: 606

पार्षद प्रत्याशी: 1889

मतदान EVM के जरिए होगा

नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से हो रहे हैं। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेयर और पार्षद को ईवीएम के माध्‍यम से ही व्‍यक्ति को चुनना होगा। मतदाता सीधे अपना मेयर प्रत्‍यक्ष रूप से चुन सकेंगे।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: रविवार का दिन इन तीन जातकों के लिए रहेगा खास, क्या कहती है आपकी राशि जानें

door-to-door campaign CG Nagariya Nikay Chunav 2025 campaign stopped
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें