नगरीय निकाय चुनाव: उद्योग मंत्री के भाई को BJP ने प्रत्‍याशी बनाया, कोरबा में कांग्रेस कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान; ये वजह

Chhattisgarh Nagar Nikay Chunav 2025 Update; छत्‍तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया वार्ड में उद्योग मंत्री लखलाल देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन ने बीजेपी

CG Nikay Chunav 2025

CG Nikay Chunav 2025

CG Nikay Chunav 2025: छत्‍तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया वार्ड में उद्योग मंत्री लखलाल देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन ने बीजेपी से नामांकन जमा किया है।

नरेंद्र के सामने कांग्रेस प्रत्‍याशी (CG Nikay Chunav 2025) हरीश कुमार मैदान में थे, लेकिन उद्योग मंत्री के भाई के चुनावी मैदान में होने से कांग्रेस प्रत्‍याशी ने मैदान छोड़ दिया और अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे नरेंद्र देवांगन निर्विरोध पार्षद चुने गए। अब कांग्रेस बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा रही है। बीजेपी पर खरीद फरोख्‍त का अरोप कांग्रेस ने लगाया है।

कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप

Korba Nikay chunav

कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी की है। कांग्रेस जिला शहर अध्‍यक्ष सपना चौहान ने पीसी में कई गंभीर आरोप बीजेपी पर लगाए। उन्‍होंने कहा कि कि बीजेपी (CG Nikay Chunav 2025) ने सत्ता बल और धन बल का इस्‍तेमाल किया है। मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई को जीत दिलाने कांग्रेस प्रत्याशी पर दबाव बनाया और उसे नाम वापसी के लिए मजबूर कर दिया।  वार्ड 18 कांग्रेस प्रत्‍याशी हरीश कुमार डरा हुआ है। उक्‍त व्‍यक्ति से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है, उनके परिवार वालों में भी डर है। वहीं उन्‍होंने अन्‍य कांग्रेस पार्षद प्रत्‍याशियों पर भी दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें: निकाय चुनाव 2025: धमतरी में मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, महापौर प्रत्‍याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्‍याशी ने छोड़ा मैदान

दुर्ग में वार्ड क्रमांक 21 से कांग्रेस प्रत्‍याशी ने नामांकन (CG Nikay Chunav 2025) वापस ले लिया है। बीजेपी प्रत्‍याशी इस वार्ड से निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं। प्रत्‍याशी के नाम वापसी के साथ ही कांग्रेस को दुर्ग में बड़ा झटका लगा है। वार्ड-21 से कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके चलते बीजेपी प्रत्याशी विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद चुनी गईं। यहां से दो ही प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में थे।

ये खबर भी पढ़ें: CG Panchayat Election 2025: BJP ने जिला पंचायत सदस्‍यों की जारी की सूची, गरियाबंद जिले में 10 के टिकट कटे, नए को मौका

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article