नगरीय निकाय में अनिश्चितकालीन हड़ताल: अपनी मांगों पर अड़े कर्मचारी, डिप्‍टी CM अरुण साव बोले- समस्‍याओं पर विचार करेंगे

Chhattisgarh Raipur Municipal Corporation Employees Strike Update प्लेसमेंट कर्मचारियों को दूसरे विभाग की तरह निकायों से सीधा वेतन भुगतान करने और श्रम सम्मान राशि 4000 रुपए देने की मांग की है। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

CG Municipal Employees Strike

CG Municipal Employees Strike

CG Municipal Employees Strike: छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकाली हड़ताल पर डटे हुए हैं। कर्मचारी संघ की मांग है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, वे आंदोलन पर डटे रहेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल से नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद समेत सभी निकायों के काम प्रभावित हो रहे हैं।

इधर नगरीय निकाय के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन (CG Municipal Employees Strike) हड़ताल पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि हम नगरीय निकाय के कर्मचारियों के हित के लिए काम कर हैं। उनकी समस्याओं पर भी विचार करेंगे।

इन मांगों को लेकर अनिश्चितकाली हड़ताल

बता दें कि प्लेसमेंट कर्मचारियों (CG Municipal Employees Strike) की मांग है कि उन्‍हें भी अन्य विभाग की तर्ज पर निकायों से सीधा वेतन भुगतान किया जाए। इसी के साथ ही श्रम सम्मान राशि 4000 रुपए दिया जाए। इन मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।

कर्मचारी महासंघ आक्रोशित

Deputy CM Arun Sao

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी (CG Municipal Employees Strike) महासंघ के बैनर तले नया रायपुर तूता धरना स्थल पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों के लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार को अवगत कराने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे अब महासंघ के कर्मचारियों में आक्रोश व्‍याप्‍त है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ में भूकंप के झटके: पड़ोसी राज्‍य तेलंगाना के मुलगु में रिएक्‍टर स्‍केल 5.3 की तीव्रता; तीन जिलों में असर

इतने कार्यालयों में है ये कर्मचारी

जानकारी मिली है कि प्रदेश (CG Municipal Employees Strike) में 184 नगरीय निकायों, 14 नगर निगम, 50 नगर पालिका व 120 नगर पंचायतों में प्लेसमेंट कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में प्रदेशभर से कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करने के लिए हड़ताल में शामिल हुए हैं। साथ ही सरकार से शीघ्र अपनी मांगे पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

दिसंबर में चुनाव की घोषणा संभावित

प्रदेश में निकाय और पंचायत (CG Municipal Employees Strike) चुनाव होना है। इसकी घोषणा इसी महीने संभावित है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि जनवरी में चुनाव कराने की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। उक्‍त चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले इन निकायों में काम करने वाले प्‍लेसमेंट कर्मचारी अपनी मांगों को पुरा करने की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: रायपुर स्‍कूल में फीस घोटाला: बच्‍चों के पैरेंट्स से शुल्‍क ली और पकड़ाई कच्‍ची रसीद, अकाउंटेंट ने किए 6.17 लाख पार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article