छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: नगर निगम से लेकर नगर पंचायत तक भाजपा का वर्चस्व, BJP को 56.04%, कांग्रेस को 33.58% वोट मिले

CG Municipal Body Election Vote Percentage: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव, नगर निगम से लेकर नगर पंचायत तक भाजपा का वर्चस्व, BJP को 56.04%, कांग्रेस को 33.58% वोट मिले

CG-Municipal-Body-Election-Vote-Percentage

CG Municipal Body Election Vote Percentage: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की लहर इस कदर मजबूत रही कि नगर निगमों से लेकर नगर पंचायतों तक कांग्रेस के बड़े गढ़ ढह गए।

मत प्रतिशत के आधार पर देखें तो महापौर और अध्यक्ष पद के लिए हुए प्रत्यक्ष चुनावों में भाजपा को 56.04% वोट मिले, जबकि कांग्रेस को महज 31.25% वोटों पर संतोष करना पड़ा।

इस बार चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए गए, जबकि पिछले चुनाव में अप्रत्यक्ष प्रणाली लागू थी। प्रदेश के 10 नगर निगमों में हुए चुनावों में सभी महापौर पद भाजपा ने जीते। इसके अलावा, 49 नगरपालिकाओं में से 35 और 114 नगर पंचायतों में से 81 में भी भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav में करारी हार पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने Congress के चार बड़े नेताओं पर लगाए ये आरोप

Chhattisgarh Nikay Chunav Result Highlights: निकाय चुनाव में BJP की जीत, नड्डा बोले- लोगों के अटूट विश्वास का प्रतीक chhattisgarh nikay chunav result 2025 live updates cg nagar nigam mayor election nagar

मतगणना के बाद जारी आंकड़े

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • महापौर/अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को 56.04% और कांग्रेस को 31.25% वोट मिले।
  • पार्षद पदों के लिए भाजपा को 46.62% और कांग्रेस को 33.58% वोट प्राप्त हुए।

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन नोटा से भी कमजोर

  • आम आदमी पार्टी (AAP) को महापौर/अध्यक्ष पद के लिए मात्र 0.99% और पार्षद पदों के लिए 0.85% वोट मिले, जो कि नोटा (None of the Above) से भी कम है।
  • निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा, उन्हें महापौर/अध्यक्ष पद के लिए 7.73% और पार्षद पदों के लिए 16.25% वोट मिले।
  • महापौर/अध्यक्ष पद के लिए नोटा पर 1.96% और पार्षद पद के लिए 1.23% वोट डाले गए।

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में खिला कमल, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, राजधानी भी नहीं लगी हाथ, यह रही वजह

महापौर/अध्यक्ष पद के लिए दलवार वोट शेयर

दलवोट प्रतिशत
भाजपा56.04%
कांग्रेस31.25%
निर्दलीय7.73%
बसपा1.1%
आप0.99%
नोटा1.96%
अन्य0.52%

पार्षद पद के लिए दलवार वोट शेयर

दलवोट प्रतिशत
भाजपा46.62%
कांग्रेस33.58%
निर्दलीय16.25%
बसपा0.43%
आप0.85%
नोटा1.23%
अन्य0.76%

भाजपा ने अपना दबदबा साबित किया

इस चुनाव में भाजपा ने नगर निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में अपना दबदबा साबित किया, जबकि कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ। आम आदमी पार्टी और अन्य दलों का प्रदर्शन कमजोर रहा, और कई स्थानों पर नोटा से भी कम वोट मिले। भाजपा की इस जीत ने प्रदेश की राजनीति में उसकी पकड़ को और मजबूत कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बिलासपुर में पटवारी सस्‍पेंड: चुनाव ड्यूटी से गायब रहने वाला पटवारी निलंबित, एसडीएम ने लिया बड़ा एक्‍शन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article