CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में आज इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ के आज इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

CG-Monsoon-Update

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आगामी 2 दिनों तक प्रदेश में सक्रिय मानसून की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने के भी आसार है। शुक्रवार को प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य रही अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ SI भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: रायपुर के चौराहों पर मांगी भीख, 6 साल से कर रहे रिजल्ट के इंतजार

कई जगहों पर भारी बारिश (CG Monsoon Update) रिकॉर्ड की गई। जिला कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा में सबसे ज्यादा बारिश 8 सेमी दर्ज हुई। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5°C राजनांदगांव में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1°C AWS नारायणपुर में दर्ज किया गया। 

ये सिस्टम एक्टिव

एक कम दबाव का क्षेत्र मध्य और निकटवर्ती उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

इसके 9 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास के इलाकों, उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों पर अवदाब में तब्दील होने की संभावना है।

आज यहां बारिश

वहीं प्रदेश (CG Monsoon Update) में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी वर्षा के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में आज नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बीजापुर और सुकमा जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

अगले दो दिन इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

जबकि 8 सितंबर को दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर में भारी बारिश के साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाले तूफान का असर दिखाई देगा, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 सितंबर को बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

30 सितंबर को समाप्त हो जाएगा मानसून सीजन

छत्तीसगढ़ में मानसून की औसत बारिश 1139.4 मिमी होती है। इस सीजन में अब तक 86% बारिश हो चुकी है, जो कि कुल 976.8 मिमी है। अब मानसून कोटे को पूरा करने के लिए लगभग 150 मिमी बारिश की जरूरत है। मानसून सीजन 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bilaspur High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वन भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर लगाई रोक, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article