CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज बारिश का अलर्ट, सरगुजा संभाग में अगले पांच दिन बरसेंगे बादल

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज बारिश का अलर्ट, सरगुजा संभाग में अगले पांच दिन बरसेंगे बादल

CG Monsoon Update

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को सरगुजा और बिलासपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश पर फिलहाल ब्रेक लगा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की एक्टिविटी कम हो गई है। एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 24 अगस्त से भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक डॉ. गायत्री के मुताबिक आज रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में बारिश का अलर्ट है। राजधानी में शाम के वक्त बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की बौछार पड़ सकती हैं।

1 जून से अब तक 850.5 MM मिमी बारिश

CG Monsoon Update: छत्‍तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 48 घंटे में बढ़ेगा बारिश का दायरा, गिरेगा तापमान - CG Monsoon Update South West Monsoon gains ...

छत्तीसगढ़ (CG Monsoon Update) में इस मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 818.7 MM बारिश होनी थी, लेकिन 850.5 MM हो चुकी है। ये सामान्य से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि ये अंतर कवर हो जाएगा।

बलरामपुर जिले में मानसून की बारिश में नया रिकॉर्ड बन गया है, जहां 1152.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 71% ज्यादा है। वहीं, सरगुजा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, जांजगीर और बेमेतरा जिलों में औसत से कम बारिश हुई है, जिससे इन क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।

सरगुजा में दोपहर बाद से तेज बारिश

Monsoon gained strength in North Chhattisgarh, heavy rain in surguja division | उत्तर-छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश, गाज गिरने से महिला की मौत: सरगुजा संभाग में पानी से खेत-तालाब लबालब, 3 दिन में में 229MM बरसात - Ambikapur (Surguja) News | Dainik Bhaskar

सरगुजा में मंगलवार को दोपहर बाद से तेज बारिश हुई, जो क्षेत्र में खुशहाली लाने के साथ-साथ किसानों के लिए राहत की बारिश साबित हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने नए लो प्रेशर सिस्टम के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई थी, जिसके बाद सोमवार को संभाग के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हुई।

सावन में हुई अच्छी बारिश से सरगुजा में किसानों को बड़ी राहत मिली है, जिससे उनकी फसलों को पानी मिलने से उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है।

डोंगरगढ़ का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

छत्तीसगढ़ में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। डोंगरगढ़ में सबसे अधिक तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोनहत में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में बारिश न होने से दिन का तापमान 4.5 डिग्री अधिक रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिलासपुर में तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। अंबिकापुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। जगदलपुर में 29.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.3 डिग्री अधिक है।

दुर्ग में दिन का पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.6 डिग्री अधिक रहा। पेंड्रा में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 3.4 डिग्री अधिक था।

यह भी पढ़ें: CG में 6 IAS अफसरों के तबादले: प्रभात मलिक IT विभाग के संयुक्त सचिव, इन दो जिलों को मिले नए SDM

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article