CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

CG-Monsoon-Update

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आगामी 2 दिनों तक प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य रही अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: रायगढ़ में खुलेगा संगीत महाविद्यालय: चक्रधर समारोह में CM साय ने की घोषणा, कार्यक्रम में हेमा मालिनी ने दी प्रस्तुति

शनिवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता (CG Monsoon Update) सामान्य रही। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश जिला कोंडागांव के धनोरा  में 05 सेमी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.3°C AWS मुंगेली में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0°C AWS नारायणपुर में दर्ज किया गया।

ये सिस्टम एक्टिव

एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चिह्नित कम दबाव क्षेत्र के रूप में स्थित है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 

इसके उत्तर की ओर बढ़ने और 8 सितंबर को उत्तर ओडिशा- गंगीय पश्चिम बंगाल तटों से दूर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 3 दिनों के दौरान इसके गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और निकटवर्ती उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर- पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

आज यहां बारिश

छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने आज कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना (CG Monsoon Update) जताई है। 8 सितंबर को बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

अगले दो दिन इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 9 सितंबर को बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, गरियाबंद और धमतरी जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। इसके साथ ही 10 सितंबर को गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: अक्षय ने शेयर किया रहस्यमयी पोस्टर: गणेश चतुर्थी पर किया 9 सितंबर को डरावने पोस्टर का राज खोलने का ऐलान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article