CG Monsoon Update 2024: छत्तीसगढ़ में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

CG Monsoon Update 2024: छत्तीसगढ़ में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए करना पड़ेगा इंतजार, प्रदेश के कुछ स्थानों में आज बारिश के आसार

CG Monsoon Update 2024: छत्तीसगढ़ में शनिवार को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने तथा भारी बारिश होने की संभावना जताई है. प्रदेश में आज भी कई इलाकों में बारिश होगी.

शनिवार को बलरामपुर में शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बारिश हुई . बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं बीजापुर और सुकमा में अटका मानसून शुक्रवार को रायपुर, पेंड्रा, कोरबा, रायगढ़ जिले तक पहुंच गया है. धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव और दुर्ग जिले में भी मानसून सक्रिय हो गया है.

मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिनों में प्रदेश के पूरे हिस्सों में मानसून के सक्रिय हो सकता है.

   12 दिन बाद रायपुर के करीब मानसून

12 दिन पहले 8 जून को दक्षिण छत्‍तीसगढ़ से मानसून (CG Monsoon Update 2024) की एंट्री हुई थी। यहां सुकमा और बीजापुर में लगभग मानूसन 12 दिन तक अटका रहा।

इसके बाद बंगाल की खाड़ी में फिर से चक्रवाती एक्टिविटी बढ़ने से मानसून सक्रिय हुआ और अब मानसून रायपुर के करीब पहुंच गया है।

21 जून 2024 को मानसून पेंड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्से तक पहुंच गया। यह रायपुर के भी करीब है।

   आधे छत्‍तीसगढ़ में सक्रिय मानसून

CG Monsoon Update 2024-IMD Bulletin

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में अब आधे हिस्‍से में मानसून (CG Monsoon Update 2024) सक्रिय हो गया है। गुरुवार तक मानसून मध्य छत्तीसगढ़ के धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव और दुर्ग तक सक्रिय हो गया था।

अब अगले दो दिनों में रायपुर से बिलासपुर तक पहुंचेगा। आधे छत्तीसगढ़ में मानसून के एक्टिव होने से राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है।

राजधानी रायपुर में भी शाम को प्री मानसून की अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।

   पांच दिनों में प्रदेश में अच्‍छी बारिश

IMD ने छत्‍तीसगढ़ को लेकर चेतावनी भी जारी की है। इसके अनुसार एक सप्‍ताह में प्रदेश में झमाझम बारिश (CG Monsoon Update 2024) होगी। इस बीच पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश होगी।

प्रदेश में मानसूनी एक्टिविटी पांच दिनों के अंदर बढ़ जाएगी और पूरे प्रदेश में अच्‍छी बारिश शुरू हो जाएगी। इस दौरान पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Sonakshi-Zaheer Wedding: क्या शादी के बाद अपना धर्म बदलेंगी सोनाक्षी सिन्हा? दूल्हे जहीर के पिता ने खोल दिया राज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article