CG Monsoon Update 2024: छत्तीसगढ़ (CG Monsoon Update 2024) के लगभग सभी संभागों के अधिकतर जिलों में अगले 3-4 दिनों तक प्री- मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान मानसून के आगे बढ़ने की भी उम्मीद है। वहीं, आने वाले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून मध्य छत्तीसगढ़ समेत अन्य कुछ जगह में सक्रिय हो सकता है।
22-23 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना
इस लिहाज से रायपुर और दुर्ग संभाग में 22-23 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
इसके साथ ही प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) चलने की संभावना है।
अगले तीन चार दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-3°C तक की गिरावट होने की संभावना है।
देरी से पहुंचा मानसून
मौसम विभाग (CG Monsoon Update 2024) के मुताबिक, मध्य छत्तीसगढ़ में अभी तक पूरी तरह से मानसून सक्रिय नहीं हुआ है, हालांकि, आने वाले तीन से चार दिनों के अंदर मानसून एक्टिव हो जाएगा।
आईएमडी ने कहा कि 10 जून तक मानसून राजधानी रायपुर में एक्टिव हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक मानसून सुकमा और बीजापुर तक ही एक्टिव हो पाया है।
यह भी पढ़ें: Sarguja News: सरगुजा में पीएम आवास योजना के पैसों का बंदरबाट, मकान नहीं बनने से खुद को ठगा महसूस कर रहे ग्रामीण