महतारी वंदन योजना: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज जारी करेंगे 10वीं किस्‍त, रायगढ़ में देंगे 135 करोड़ की सौगात

Mahtari Vandan Yojana 10th Installment: महतारी वंदन योजना की मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज जारी करेंगे 10वीं किस्‍त, रायगढ़ में देंगे 135 करोड़ की सौगात

Mahtari-Vandan-Yojana

Mahtari Vandan Yojana 10th Installment: छत्‍तीसगढ़ सरकार प्रदेश की महतारियों को खुशखबरी देने वाली है। महतारी वंदन योजना के तहत 10वीं किस्‍त आज 3 दिसंबर को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय जारी करेंगे। यह राशि रायगढ़ जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्‍यम से महिलाओं के खाते में राशि जारी की जाएगी।

बता दें कि सीएम विष्‍णुदेव साय प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में ये राशि जारी करेंगे। इस दौरान महतारियों (Mahtari Vandan Yojana 10th Installment) के खाते में कुल राशि 652 करोड़ 4 लाख की राशि जारी की जाएगी। बता दें कि बीजेपी सरकार के आने के बाद महिलाओं को आर्थिक रूप से सम्रद्ध बनाने के लिए यह राशि जारी की जा रही है।

हर माह एक हजार रुपए की जाती है राशि

CM Vishnu Deo Sai

छत्‍तीसगढ़ में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की राशि (Mahtari Vandan Yojana 10th Installment) जारी की जाती है। सरकार के द्वारा महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत साल में 12 हजार रुपए दिए जाने का वादा किया था। इसके तहत अब तक प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को कुल 6530 करोड़ 70 लाख की आर्थिक मदद की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास: 03दिसंबर 1829 में वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगाई थी।

रायगढ़ में बनेगा नालंदा परिसर

रायगढ़ में आज 3 दिसंबर को एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय शामिल हो रहे हैं। सीएम 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। इसी के साथ ही सीएम साय रायगढ़ जिले को 135 करोड़ की सौगात देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: CG Wether: चक्रवात फेंगल के असर से छत्तीसगढ़ में छाए बादल, बारिश के आसार, कल से बदलेगा मौसम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article