छत्‍तीसगढ़ महतारी के लिए खुशखबरी: महतारी वंदन योजना के साथ अब इस योजना का लाभ भी ले सकेंगी महिलाएं, जानें डिटेल

Chhattisgarh Mahtari Vandana Yojana (Shakti Loan Scheme) Details Update; छत्तीसगढ़ की सरकार एक नई योजना शुरू करने जा रही है। यह योजना महतारी वंदन योजना से ही जुड़ी हुई है।

CG Mahtari Shakti Loan Scheme/ OP Choudhry

CG Mahtari Shakti Loan Scheme

CG Mahtari Shakti Loan Scheme: छत्‍तीसगढ़ सरकार अब महतारी वंदन योजना से जुड़ी एक और योजना लेकर आई है। इस योजना से महिलाएं अब आत्‍मनिर्भर बनेगी। जिस तरह से महतारी वंदन योजना (CG Mahtari Shakti Loan Scheme) के तहत महिलाओं के खातें में हर माह एक हजार रुपए की राशि आती है। इसी तरह नई योजना के माध्‍यम से महिलाएं अपना काम शुरू करने के लिए 25 हजार रुपए एक मुश्‍त ले सकती हैं।

छत्‍तीसगढ़ की इस नई योजना का नाम 'महतारी शक्ति ऋण योजना' (CG Mahtari Shakti Loan Scheme) रखा है। इस योजना का पोस्‍टर छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने लॉन्च कर दिया है। इसकी एक पोस्‍ट सोशल मीडिया पर भी उन्‍होंने शेयर की है। पोस्‍टर की लॉन्चिंग के दौरान राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी मौजूद रहे।

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

https://twitter.com/OPChoudhary_Ind/status/1863239455697518791

बैंक के चेयरमैन अरोरा ने जानकारी दी कि महतारी शक्ति ऋण योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा। जिन महिलाओं का खाता ग्रामीण बैंक में है। वहीं वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि इस योजना का निर्माण प्रदेश की माता-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्‍त बनाने के लिए यह अहम कदम उठाया है।

बिना किसी औपचारिकता के मिलेगा लोन

राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने जानकारी दी कि महतारी वंदन योजना (CG Mahtari Shakti Loan Scheme) के तहत जिन महिलाओं का खाता ग्रामीण बैंक खुला है, उन खातों में महतारी वंदन योजना की आती है तो, इन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपए तक का लोन बिना किसी औपचारिकता के दे दिया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग राज्य ग्रामीण बैंक के द्वारा की जाएगी।

महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने का प्रयास

बताया जा रहा है कि महतारी शक्ति ऋण योजना (CG Mahtari Shakti Loan Scheme) को लॉन्‍च करने का उद्देश्‍य महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाना है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना कारगार साबित हो सकती है। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्‍यम से महिलाओं को स्‍वरोजगार करने का अवसर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ में फेंगल चक्रवात का असर: तीन दिनों तक दक्षिण में बारिश के आसार, बादल छाने से रात का पारा बढ़ा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article