CG News: होटल में ठहरी महिला डॉक्टर को देख बिगड़ी नीयत, आधी रात खिड़की से कमरे में कूदा सफाईकर्मी, दुष्कर्म की कोशिश की

CG Doctor Rape Attempt Case: होटल में ठहरी महिला डॉक्टर को देख बिगड़ी नीयत, आधी रात खिड़की से कमरे में कूदा सफाईकर्मी, दुष्कर्म की कोशिश की

CG Doctor Rape Attempt Case

AI Image

CG Doctor Rape Attempt Case: छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा में शुक्रवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने होटल और महिला सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के एसपी ऑफिस के सामने स्थित ‘टॉप इन टाउन’ होटल में ठहरी महिला डॉक्टर के साथ होटल के सफाईकर्मी ने दुष्कर्म की कोशिश की। यह घटना रात करीब 2 बजे की है, जब पीड़िता होटल के कमरे में अकेली थी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED की रेड: बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़, जानें क्या है मामला?

सक्ति से ट्रेनिंग के लिए आई थीं महिला डॉक्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए सक्ती (Sakti) जिला से चार डॉक्टरों की टीम आई थी। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद दो महिला डॉक्टर वापस लौट गई थीं, जबकि दो अन्य डॉक्टर होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरी हुई थीं।

खिड़की से कूदकर कमरे में घुसा आरोपी

रात लगभग 2 बजे आरोपी सफाईकर्मी राजा खड़िया (Raja Khadia), जो होटल में काम करता था, खिड़की से कूदकर महिला डॉक्टर के कमरे में घुस गया। उसने डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला डॉक्टर की चीख-पुकार सुनकर आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच की। फुटेज में आरोपी की स्पष्ट पहचान हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है और वह होटल में सफाईकर्मी के तौर पर कार्यरत था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और महिला डॉक्टर का बयान दर्ज किया जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद आरोपी पर दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपको शहर का कैसा रहेगा मौसम?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article