कोरबा में SECL खदान में वर्चस्व की लड़ाई में ट्रांसपोर्टर की हत्या: पुलिस ने BJP नेता को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Korba SECL Coal Mine Dispute: कोरबा में SECL खदान में वर्चस्व की लड़ाई में ट्रांसपोर्टर की हत्या, पुलिस ने BJP नेता को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Korba SECL Coal Mine Dispute

Korba SECL Coal Mine Dispute: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL खदान में वर्चस्व की लड़ाई ने खून-खराबे का रूप ले लिया। 28 मार्च की रात को ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर मुख्य आरोपी हैं।

रोहित जायसवाल अपने तीन साथियों के साथ SECL के बुड़बुड़ खदान में कोयला लोड कराने पहुंचे थे। इसी दौरान रोशन सिंह ठाकुर अपने भाई और भांजे समेत 20-25 लोगों के साथ वहां हथियार लेकर पहुंचे।

रोशन ने गेट के सामने रोहित से विवाद करना शुरू किया। विवाद इतना बढ़ गया कि रोशन और उसके साथियों ने धारदार हथियारों से रोहित पर हमला कर दिया। घटना के बाद रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

[caption id="" align="alignnone" width="592"]publive-image मृतक रोहित के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया[/caption]

क्यों हुआ विवाद?

रोहित और रोशन दोनों कोल ट्रांसपोर्टर्स हैं। दोनों के पास बुड़बुड़ खदान में C ग्रेड कोयला परिवहन करने की परमिट थी।

रोशन ठाकुर का खदान के अंदर मौजूद लोगों से साठगांठ थी। वह अच्छी गुणवत्ता वाला कोयला अपने ट्रकों में लोड कराता और खराब कोयला रोहित के लिए छोड़ देता। इस कारण रोहित को आर्थिक नुकसान होता था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

[caption id="" align="alignnone" width="600"]publive-image पुलिस ने मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया[/caption]

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 8 आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

मामले में कुल 16 नामजद आरोपी हैं। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

परिजनों की मांग

मृतक रोहित के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता: झीरम घाटी हमले का खूंखार माओवादी ढेर, जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में व्यापारियों को बड़ी राहत: 1 लाख तक की ट्रांसपोर्टिंग में ई-वे बिल से छूट, नोटिफिकेशन जारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article