Advertisment

CG कांगेर घाटी राष्‍ट्रीय उद्यान: पार्क को यूनेस्‍को ने विश्‍व धरोहर की सूची में किया शामिल, अब अगला कदम ये होगा

Chhattisgarh Kanger Valley National Park; यूनेस्को ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर की अस्थाई सूची (टेंटेटिव लिस्ट) में शामिल किया है

author-image
Sanjeet Kumar
Kanger Valley National Park

Kanger Valley National Park

हाइलाइट्स 

कांगेर घाटी को मिल सकती है स्‍थाई सूची में जगह 

जैव विविधता और जलप्रपात बनाते हैं और सुंदर 

केंद्र सरकार को भेजा गया था पहले से प्रस्‍ताव

Kanger Valley National Park: यूनेस्को ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर की अस्थाई सूची (टेंटेटिव लिस्ट) में शामिल किया है। यह छत्तीसगढ़ (Kanger Valley National Park) का पहला स्थल है, जिसे इस सूची में चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया है।

Advertisment

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Kanger Valley National Park) को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में प्राकृतिक विरासत श्रेणी में जगह मिली है। अब अगले साल इस स्थल को नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल करने की कोशिश सरकार की ओर से की जाएगी। नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल होने के बाद कांगेर घाटी को विश्व धरोहर की स्थाई सूची में जगह मिल सकती है।

वित्‍त मंत्री ने सोशल मीडिया पर किया पोस्‍ट

[caption id="attachment_775078" align="alignnone" width="437"]Minister OP Choudhary वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्‍ट[/caption]

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया (Kanger Valley National Park) पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की अस्थाई सूची में शामिल किया गया है। कांगेर घाटी की जैव विविधता और सुंदर जलप्रपात इसे अनमोल बनाते हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Holi Special Trains: होली पर घर जाना हुआ आसान, एमपी वासियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

इस प्रक्रिया से हुआ चयन

CG Kanger Valley National Park

विश्व धरोहर स्थल के रूप में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Kanger Valley National Park) को नामांकित करने के लिए राष्ट्रीय उद्यान प्रशासन की ओर से एक प्रस्ताव भारत सरकार के पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को भेजा गया था। इस प्रस्ताव के आधार पर यूनेस्को ने इसे अस्थाई सूची में शामिल किया है।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की कई विशेषताएं

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Kanger Valley National Park) अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां तीरथगढ़ जलप्रपात और कांगेर जलधारा जैसे खूबसूरत झरने हैं। इसके अलावा, कोटमसर और कैलाश गुफा जैसी सैकड़ों गुफाएं भी यहां की प्राकृतिक विरासत का हिस्सा हैं। इस उद्यान में माउस डियर, लेथिस सॉफ्टशेल टर्टल, जंगली भेड़िया जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों के वन्यजीव पाए जाते हैं। साथ ही, यहां वनस्पतियों की 900 से अधिक और तितलियों की 140 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: IRCTC Down: होली से पहले यात्रियों को झटका, फिर Down हुआ IRCTC, टिकट बुकिंग में दिक्कत 

Chhattisgarh world heritage site Kanger Valley National Park UNESCO Tentative List
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें