जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बस से टक्कर के बाद हाइवा पुल से नीचे गिरी, चालक की मौके पर मौत, क्लीनर गंभीर

Jashpur Road Accident: जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस से टक्कर के बाद हाइवा पुल से नीचे गिरी, चालक की मौके पर मौत, क्लीनर गंभीर

CG News

Jashpur Road Accident: जशपुर (Jashpur) जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र (Kunkuri Police Station Area) में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। श्रीनदी (Shrinadi) के पास तेज रफ्तार हाइवा ट्रक (Hyva Truck) और बस (Bus) की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता की गला घोंटकर हत्या की: शव के पास फेंका पर्चा, लंबे समय से निशाने पर थे पूनम सत्यम

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बची एक और जान

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कुनकुरी पुलिस (Kunkuri Police) मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हाइवा का केबिन बुरी तरह दब जाने के कारण गैस कटर (Gas Cutter) की मदद से केबिन को काटकर चालक और क्लीनर को बाहर निकाला गया।

चालक की सांसें तब तक थम चुकी थीं, जबकि क्लीनर घायल अवस्था में कराहता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और ओवरटेक करने की कोशिश इस दुर्घटना का कारण बनी।

यह भी पढ़ें: “धर्मांतरण के खिलाफ देश का सबसे सख्त कानून लाएंगे”: डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिया बयान, कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article