छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव: जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्‍जा, सीपीआई ने भी मारी बाजी

Chhattisgarh Zila Panchayat President Election 2025 Update; छत्तीसगढ़ के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। फिंगेश्वर, बलौदाबाजार और तखतपुर जनपद पंचायतों

CG Janpad Panchayat Chunav

CG Janpad Panchayat Chunav

CG Janpad Panchayat Chunav: छत्तीसगढ़ के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। फिंगेश्वर, बलौदाबाजार और तखतपुर जनपद पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल है।

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर जनपद पंचायत में भाजपा (CG Janpad Panchayat Chunav) की प्रत्याशी इंद्राणी साहू निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। इंद्राणी साहू पूर्व में भी सरपंच पद पर रह चुकी हैं। उनकी जीत के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर है।

बलौदाबाजार जनपद पंचायत में भाजपा की सफलता

[caption id="attachment_770399" align="alignnone" width="614"]Balodabazar District Panchayat बलौदाबाजार जनपद पंचायत कार्यालय[/caption]

बलौदाबाजार जनपद पंचायत में भी भाजपा (CG Janpad Panchayat Chunav) की सुलोचना यादव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चर्चा जारी है।

तखतपुर जनपद पंचायत में भाजपा की जीत

तखतपुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। डॉ. माधवी वस्त्रकार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। सभी सदस्यों ने उन्हें अपना समर्थन दिया। कांग्रेस ने इस पद के लिए कोई दावेदारी नहीं की थी। उपाध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया अभी चल रही है।

दंतेवाड़ा और गीदम में भाजपा की जीत

दंतेवाड़ा जनपद पंचायत (CG Janpad Panchayat Chunav) में सुनीता भास्कर और गीदम जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित शकुंतला भास्कर ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। वहीं, कटेकल्याण जनपद में सीपीआई के प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है।

लोरमी जनपद पंचायत में भाजपा की दूसरी जीत

[caption id="attachment_770400" align="alignnone" width="621"]District Panchayat Lormi जनपद पंचायत कार्यालय लोरमी[/caption]

लोरमी जनपद पंचायत में भाजपा ने एक बार फिर कब्जा जमाया है। वर्षा विक्रम सिंह दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं, जबकि राजेंद्र साहू उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। यहां बीजेपी की दूसरी बार लगातार जीत है। इससे समर्थकों में उत्‍साह है।

ये खबर भी पढ़ें: भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम आयुक्‍त निर्भय कुमार साहू को किया निलंबित, जांच में हुई पुष्टि

आरंग जनपद पंचायत में भाजपा की जीत

आरंग जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित टाकेश्वरी मुरली साहू (CG Janpad Panchayat Chunav) निर्विरोध अध्यक्ष बनीं। 25 सदस्यों वाले आरंग जनपद में केवल टाकेश्वरी मुरली साहू ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। वह क्षेत्र क्रमांक 2 से नवनिर्वाचित जनपद सदस्य हैं।

नगर निगम अंबिकापुर में भाजपा की जीत

File Photo

नगर निगम अंबिकापुर में हरविंदर सिंह टिन्नी निर्विरोध (CG Janpad Panchayat Chunav) सभापति निर्वाचित हुए। कांग्रेस ने इस पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। हरविंदर सिंह टिन्नी महावीर वार्ड के पार्षद हैं। अपील समिति में निर्विरोध चुनाव हुआ, जहां 4 सदस्यों को चुना गया। बीजेपी पक्ष से सुषमा गुप्ता,  विकास पांडेय और कांग्रेस की ओर से पपिनन्दर सिंह रवि और गीता प्रजापति को सदस्य चुना गया है।

पखांजूर जनपद पंचायत में चुनाव स्थगित

पखांजूर जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित कर दिया गया है। जनपद सदस्यों ने चुनाव तारीख की सूचना नहीं दिए जाने का आरोप लगाया और आपत्ति दर्ज कराई। इस पर एसडीएम ने चुनाव स्थगित कर दिया। अब यह चुनाव 10 मार्च को होगा।

ये खबर भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष बोले- मैंने सब देख लिया लेकिन नाम नहीं बताऊंगा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article