CG आईटी रेड: राइस मिलर्स समेत अन्‍य कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर टीम का छापा, रायपुर सहित इन जिलों में मारा छापा

Chhattisgarh IT Raid: CG आईटी रेड, राइस मिलर्स समेत अन्‍य कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर टीम का छापा, रायपुर सहित तीन जिलों में मारा छापा

Chhattisgarh IT Raid

Chhattisgarh IT Raid

Chhattisgarh IT Raid: छत्‍तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। आईटी की टीम में करीब 100 सदस्‍य शामिल हैं। टीम ने रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में छापा मारा है। इन शहरों में राइस मिलर्स के अलावा अन्‍य व्‍यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। टीम की कार्रवाई रामसागरपारा, राजीव नगर, राठौर चौक, जवाहर मार्केट में चल रही है।

आयकर विभाग की टीम ने रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई (Chhattisgarh IT Raid) और बिलासपुर में छापा मारा है। जहां राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी गई है। जहां विभाग की 100 अधिकारियों कर्मचारियों की टीम अलग-अलग ग्रुप में पहुंची है। टीम सभी ठिकानों पर दस्‍तावेजों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: प्रदेश में दो तरह का मौसम: मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में गर्मी का असर, सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड

टैक्‍स चोरी की आशंका पर दबिश

आयकर विभाग की टीम ने जिन कारोबारियों (Chhattisgarh IT Raid) के ठिकानों पर दबिश दी है। उन व्‍यापारियों के द्वारा टैक्‍स चोरी की गई है। ऐसी आशंका आईटी के द्वारा जताई जा रही है। इसी के चलते टीम ने प्रदेश में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर जांच शुरू की है। हालांकि अभी तक कुछ बड़ा खुलासा नहीं हो पाया है। टीम घर के अंदर जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ चुनाव 2025: 70 से ज्यादा महापौर और 6 हजार से ज्यादा लोगों ने पार्षद पद के लिए भरा नामांकन, देखें आंकड़ें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article