IPS GP Singh: केंद्र सरकार के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी आईपीएस जीपी सिंह को किया बहाल, डीजी पद की दौड़ में भी हुए शामिल

IPS GP Singh: केंद्र सरकार के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी आईपीएस जीपी सिंह को किया बहाल, डीजी पद की दौड़ में भी हुए शामिल

IPS GP Singh

IPS GP Singh: केंद्र सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भी एडीजी जीपी सिंह को बहाल कर दिया है। गुरुवार को गृह विभाग की ओर से उन्हें फिर से सेवा में लेने का आदेश जारी किया गया। जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे थे, जिसके बाद उनकी खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब उन्हें बहाल करने के बाद वे डीजी के पद की दौड़ में भी शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अब जमीन की रजिस्ट्री में नहीं आएगी परेशानी: भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक पारित, जानें नए प्रावधान

[caption id="attachment_714361" align="alignnone" width="579"]CG IPS Officer GP Singh Case CG IPS Officer GP Singh Case[/caption]

इससे पहले 12 दिसंबर 2024 को केंद्र सरकार ने उन्हें बहाल करने का आदेश जारी किया था, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के फैसले के आधार पर जारी किया था। गृह मंत्रालय ने 20 जुलाई 2023 को उनके निलंबन आदेश को रद्द करते हुए उन्हें उसी दिन से उनके पद पर बहाल कर दिया था।

जीपी सिंह के सेवानिवृत्त से लेकर अब तक क्या हुआ?
  • 20 जुलाई 2023: गुरजिंदर पाल सिंह को सेवा से सेवानिवृत्त किया गया।
  • 30 अप्रैल 2024: CAT ने उनकी सेवा बहाली का आदेश दिया।
  • 23 अगस्त 2024: दिल्ली हाईकोर्ट ने CAT के आदेश को बरकरार रखा।
  • 10 दिसंबर 2024: सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार की विशेष अनुमति याचिका (S.L.P.) खारिज की।
  • 12 दिसंबर 2024: भारत सरकार ने उनकी सेवा बहाली का आदेश जारी किया।
  • 19 दिसंबर 2024: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुनर्स्थापन का आदेश जारी किया।
देखें आदेश-

यह भी पढ़ें: रायपुर कोर्ट में महिला का बवाल: वकीलों के चैंबर में घुसकर Advocate पर फेंकी ये चीज, डंडे से मारने का भी किया प्रयास

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article