छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम: हल्की बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

CG IMD Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

cg Weather Cold Rain IMD raipur dantewada ambikapur temperature update

CG IMD Weather Update: छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में मौसम में कुछ बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। 12 और 13 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज आंधी के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना है।

साथ ही, इन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इसके अलावा, 13 और 14 जनवरी को सरगुजा और बिलासपुर क्षेत्रों में घना और मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है।

जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29°C रिकॉर्ड किया गया

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखा जा सकता है। दुर्ग संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा, जबकि बिलासपुर और सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने की संभावना है। रायपुर और अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर रहेगा।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 29°C तक पहुंच सकता है। रायपुर और जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29°C रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सुकमा जिले के पास न्यूनतम तापमान 3.7°C तक गिरने का अनुमान है। इस बदलते मौसम को लेकर राज्य के नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर जब तेज़ आंधी और वज्रपात की संभावना हो।

ये सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तीन संभागों में शीतलहर चल रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि प्रदेश में उत्‍तर शुष्‍क (ड्राई) हवा छत्‍तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है, जिसका असर तीन संभागों में सबसे ज्‍यादा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 घंटे तक न्‍यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, इससे ठंडी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट: इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां पढ़ें सभी जरूरी जानकारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article