छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर: बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को हटाया गया, CM साय की समीक्षा बैठक के बाद तबादला

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर: इन दो जिलों के बदले गए कलेक्टर, सीएम साय की समीक्षा बैठक के बाद तबादला

CG-IAS-Transfer

CG IAS Transfer: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की समीक्षा बैठक के बाद, सरकार ने बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम को हटा दिया है और उन्हें छुट्टी दे दी है। उनकी जगह सुकमा जिले के वर्तमान कलेक्टर हरीष एस को बस्तर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

[caption id="" align="alignnone" width="435"]publive-image बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम[/caption]

यह भी पढ़ें: बस्तर कलेक्टर ने गाया तू ही रे गाना: हिंदी और कन्नड़ में मिक्स सॉन्ग किया रिकॉर्ड, आवाज सुनकर हो जाएंगे मदहोश

सुकमा के नए कलेक्टर बने देवेश कुमार ध्रुव

बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को अब राज्य कौशल विकास अभिकरण का संचालक बनाया गया है। जबकि भिलाई नगर निगम के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

[caption id="" align="alignnone" width="444"]publive-image सुकमा के कलेक्टर हरीष एस[/caption]

बताया जा रहा है कि कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में बस्तर संभाग के प्रदर्शन को बेहद खराब पाया गया, जिस कारण सरकार ने बस्तर के कलेक्टर को बदलने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें: CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने दो IPS अधिकारियों का किया तबादला, इस जिले के बदले गए एसपी

देखें आदेश-

Image

अमित शाह ने ली थी समीक्षा बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास और नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की थी। उन्होंने 2026 तक बस्तर सहित पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।

अधिकारियों के अनुसार, शाह ने बस्तर संभाग में विकास और नक्सल उन्मूलन के लिए अच्छे अफसरों की तैनाती का निर्देश दिया है। इसके बाद से बस्तर संभाग के कलेक्टरों का मूल्यांकन किया जा रहा है। विजय दयाराम इस मूल्यांकन में उपयुक्त नहीं पाए गए, जिसके कारण उन्हें हटाया गया है।

यह भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर सीएम साय की घोषणा: अब हिंदी माध्यम से भी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, CM ने कहा- अंग्रेजी का डर भी होगा खत्म

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों के तबादले: पोस्टिंग को लेकर उठ रहे सवाल, राजस्व मंत्री पर पैसे के लेनदेन के आरोप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article