छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनाए गए IAS सुबोध कुमार सिंह: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे आईएएस

CG IAS Subodh Singh: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनाए गए IAS सुबोध कुमार सिंह, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे आईएएस

CG IAS Subodh Singh

CG IAS Subodh Singh: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सीनियर IAS अफसर सुबोध सिंह ने दी ज्वाइनिंग: मिल सकती है ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, प्रदेश में अब इतने सचिव

यह भी पढ़ें: CG विधानसभा में कांग्रेस विधायकों और पत्रकार के बीच तीखी बहस: जर्नलिस्ट पर चिल्लाते नजर आए कांग्रेसी, भूपेश बघेल ने…

देखें आदेश-

Order

गुरुवार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे सुबोध कुमार सिंह

सुबोध कुमार सिंह गुरुवार शाम को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से रायपुर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे मंत्रालय गए। वहां उन्होंने मुख्य सचिव से मिलकर अपनी जॉइनिंग दी। उसी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ भेजने का किया था आग्रह 

यह भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ही केंद्र सरकार से सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ वापस भेजने की सिफारिश की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें तुरंत रिलीव किया।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री साय ने उनसे सुबोध कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ भेजने का आग्रह किया था, और उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही आदेश जारी किया गया। एक दिन बाद ही सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर: इतने समय के लिए टाला जा सकता है इलेक्शन, किस महापौर का कार्यकाल कब तक?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article