CG HEAVY RAIN ALERT: प्रदेश भर में आगामी 24 घंटो के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

RAIPUR: छत्तीसगढ़ में आगामी 24 घंटो के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है CG HEAVY RAIN ALERT।प्रदेश में सरगुजा, जशपुर, महासमुंद, बीजापुर तथा नारायणपुर जिलों में गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है ।इसके साथ ही रायपुर, बिलासपुर तथा दुर्ग संभागों में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है ।CG HEAVY RAIN ALERT
किसानों के लिए राहत भरी खबर
राज्य के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। मौसम जानकारों के मुताबिक अगल 24 घंटों के भीतर राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना हैं। मानसून के कारण बस्तर,बिलासपुर और दुर्ग संभागों का तापमान तेजी से गिरा हैं। जिसकी वजह से वहां बारिश का माहौल बन रहा हैं। कई जगहों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका हैं। राजधानी रायपुर में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही हैं। महासमुंद जिले का तापमान जान जला रही हैं। जिले का तापमान वर्षा ऋतु में 35.3 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं रायपुर का तापमान 33.8, धमतरी का 33.6 और कोरबा का 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
0 Comments