CG Health Workers Strike: उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के आश्वासन पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

CG Health Workers Strike: उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के आश्वासन पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

रायपुर। CG Health Workers Strike: छत्तीसगढ़ में चल रही स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के आश्वासन के बाद पांच सूत्री मांगों को लेकर बनी सहमति बनी और हड़ताल स्थगित कर स्वास्थ्य कर्मचारी काम पर वापस चले गए। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री हमारे पदाधिकारियों को लेकर सीएम से मुलाकात कराएंगे।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के प्रदाशनकारी कर्मचारीयों को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान दिया था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को काम पर वापस जाने की अपील की गई थी।

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने क्या कहा

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव कहा था कि "मैं हाथ जोड़कर बोल रहा हूं, हड़ताल खत्म कर काम पर आ जाएं। विभाग का कामकाज ठप हो रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगे जायज नहीं हैं। 12 महीने में काम कर तेरा महीने की वेतन मांगा जाए यह कैसे जायज है। एक सीमा है उसके अंदर सरकार कार्य कर रही है, सभी विभाग के कर्मचारियों के हित में कार्य कर रही है।

मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही थी

यहां बता दें कि मध्य प्रदेश में लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों के कर्मचारी जनता से माफी मांगते अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इससे राज्य के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो गई थीं।

मांगों के बारे में अवगत कराया

स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना था कि पत्राचार व धरना-प्रदर्शन के माध्यम से शासन को अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर अब तक ध्यान नहीं दिया, इसलिए उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों के इस तरह हड़ताल पर जाने से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य ठप हो गई थीं।

अब हड़ताल खत्म कर दी गई

हालांकि, अब उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की मांग पर वेतन विसंगति सहित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर गए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पांच सूत्री मांगों को लेकर सहमति बन चुकी है। वहीं स्वास्थ्य कर्मचारियों के पदाधिकारियों का एक दल सीएम से मुलाकात भी करेगा।

यह भी पढ़ें- 

Sucess Story: पिता को खोने वाली युवती को यूरोपियन बैंक में मिली नौकरी, ऐसे किया सपना पूरा

Kaam Ki Baat: एक आदमी कितने बैंकों में खुलवा सकता है अपना खाता, जानें RBI का यह नियम

Indore News: तिलक लगाकर स्कूल पहुंचे बच्चों पर विवाद, कहा- नहीं मिलेगा प्रवेश

मध्यप्रदेश फिर शर्मसार, युवक की पिटाई, सामने आईं गोलीबारी की घटनाएं, वीडियो वायरल

Ravi Teja: साउथ मेगास्टार ने की अगली फिल्म की घोषणा, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article