/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/cg-3.jpg)
रायपुर। CG Foundation Day 2022 आज छत्तीसगढ़ अपना 22 वां स्थापना दिवस मनाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज का छत्तीसगढ़ वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। मंगलवार यानि आज छत्तीसगढ़ 22 साल का हो रहा है। आपको बता दें छत्तीसगढ़ 1 नंबवर 2000 को एमपी से अलग होकर राज्य बना था। छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है। राज्य महोत्सव के दिन 1400 कलाकार विशेष प्रस्तुति देंगे।
विदेशों से आए कलाकार देंगे प्रस्तुति —
इस स्थापना दिवस पर राज्य महोत्सव में 1400 से ज्यादा कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसमें से 100 से ज्यादा कलाकार विदेशों से आए हैं। इनमें न्यूजीलैंड और रशिया से आएं विदेशी कलाकार शामिल हैं। इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि रहेंगे।
छत्तीसगढ़िया संस्कृति की दिखेगी छटा
चूंकि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है। इसलिए यहां आज छत्तीसगढ़िया संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी। जिसमें 1400 कलाकार प्रस्तुति देंगे। इनमें 100 से ज्यादा कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने विदेशों से शिरकत की है। जिसमें न्यूजीलैंड और रशिया के आर्टिस्ट शामिल हैं। आपको बता दें आज से शुरू ये कार्यक्रम 3 नवंबर तक चलेंगे। ये कार्यक्रम राजधानी रायपुर में होंगे। जिसमें मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज भी शामिल होंगे। इसके अलावा भी कई राज्यों के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us