CG Foundation Day 2022 : करमा नृत्य देख झूम उठे दर्शक, तीन दिन और चलेगा राज्योत्सव

CG Foundation Day 2022 : करमा नृत्य देख झूम उठे दर्शक, तीन दिन और चलेगा राज्योत्सव

रायपुर। CG Foundation Day 2022 छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव कार्यक्रम में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजि कार्यक्रम में गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल  हुए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव व राज्योत्सव में करमा नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। करमा नृत्य की प्रस्तुति देने वाली टीम को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।

publive-image

बता दें कि पहले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम का समापन 3 नवंबर को शाम 6 बजे होना था, लेकिन अब इसे तीन दिन और बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार मंचीय कार्यक्रमों समापन गुरुवार को कर दिया जाएगा, लेकिन स्टॉल्स और प्रदर्शनी रविवार तक जारी रहेगी। राज्योत्सव स्थल अब 6 नवंबर तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

मंत्री अमरजीत भगत सिंह ने बयान दिया कि देश विदेश के कलाकारों को एक मंच पर लाकर विभिन्न विचारधारा के लोगों को एकसाथ जोड़ने का काम सीएम भूपेश बघेल ने किया है। जिसने आदिवासियों का दिल जीत लिया। वो पूरी दुनिया का दिल जीत लेता है। ये काम सीएम बघेल ने कर दिखाया है। झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों भाई-भाई हैं। दोनों एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।

इस दौरान सीएम भूपेश ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन का आभार जताया। राज्योत्सव के मंच से सीएम भूपेश ने कहा कि छग की योजनाओं का लाभ लोगों को लगातार मिल रहा है। प्रदेश की कला संस्कृति का प्रचार विश्वभर में हो रहा है। सीएम ने कहा कि आदिम संस्कृति लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। हमारी नई पीढ़ी भी प्राचीन संस्कृति से जुड़ना चाह रही है। वहीं राज्योत्सव को लेकर सीएम ने ऐलान किया कि रविवार तक राज्योत्स जारी रहेगा।

इन्हें मिला पुस्कार

- फसल कटाई कृषि के श्रेणी में हिमाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 2 लाख का चेक सौंपा गया।

- दूसरा स्थान उड़ीसा ने प्राप्त किया। 3 लाख का चेक सौंपा गया।

- प्रथम स्थान छग के कर्मा नृत्य की प्रस्तुति ने प्राप्त किया। 5 लाख का चेक सौंपा गया।

विवाह संस्कार एवं अन्य श्रेणी

तीसरा स्थान - झारखंड को

द्वितीय स्थान - ओड़िसा को

प्रथम स्थान - सिक्किम को

विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी में पुरस्कारों की घोषणा 

तीसरा स्थान -वन विभाग को

दूसरा स्थान - ऊर्जा विभाग

प्रथम स्थान - कृषि विभाग

सार्वजनिक उपक्रम श्रेणी में पुरस्कारों की घोषणा 

तीसरा स्थान - एनटीपीसी

दूसरा स्थान - एनएमडीसी

पहला पुरस्कार - बालको

ईडी समन पर झारखंड सीएम का बड़ा बयान

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि क्या आपको लगता है हम चोर उचक्के हैं, हत्यारे हैं, कल समन दिया, आज आ गए, क्या हमारी व्यस्तता नहीं है, हर चीज़ का व्यावहारिक आचरण है, जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए, आज हमारे राज्य में राष्ट्रपति आ रही हैं, इतना ही संगीन गुनाह अगर लगता है तो समन क्यूँ, सीधे आके अरेस्ट करें, कहाँ हमने मना किया है, जब राज्य में उत्साह और उत्सव का माहौल होता है, तब विपक्ष सुनियोजित षड्यंत्र करता है, मुझे लगता है ये ED का समन नहीं, विपक्ष का षड्यंत्र है।

जरूर पढ़ें- Sex Torsion Gang : देश भर के सैकड़ों लोगों के अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जानिए पूरी कहानी

जरूर पढ़ें- Shivraj Singh Chouhan in Khandwa : खंडवा में खोला जाएगा कॉलेज, तेन्दूपत्ता संग्राहकों को ₹41.63 करोड़ का लाभांश वितरण

जरूर पढ़ें- Bhopal big news : हलालपुर बस स्टैंड, लालघाटी का बदला जाएगा नाम, नगर निगम परिषद की बैठक में प्रस्ताव मंजूर

जरूर पढ़ें- CG Breaking News : जनसुनवाई छोड़कर भागे एडीएम-एसडीएम सहित सभी अफसर, जानिए क्यों भड़के लोग

जरूर पढ़ें- Shivraj Singh Chouhan in Khandwa : खंडवा में खोला जाएगा कॉलेज, तेन्दूपत्ता संग्राहकों को ₹41.63 करोड़ का लाभांश वितरण

जरूर पढ़ें- IIM Placements : 26 साल में पहली बार 6 लाख रुपए वजीफे की पेशकश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article