CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व, इतनी सीटों पर सस्पेंस

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा पहले ही 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व, इतनी सीटों पर सस्पेंस

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा पहले ही 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। जबकि आज कांग्रेस ने भी दूसरी सूची के साथ कुल 83 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। लेकिन सूची में महिलाओं की संख्या को देखकर लगता है कि दोनों ही पार्टियों ने महिलओं को टिकट देने में कंजूसी की है।

बीजेपी ने अब तक 15 महिलाओं को दिया टिकट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने 86 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें दूसरी सूची में 10 महिला उम्मीदवारों पर बीजेपी ने दांव लगाया था। इस तरह बीजेपी ने पहली सूची में 5 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतरा था। अब तक कुल 15 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का ऐलान हो चुका है।

बीजेपी की चार सीटों पर फिलहाल सस्पेंस

छत्तीसगढ़ की 4 सीटों पर बीजेपी का मंथन जारी है। इसमें बेलतरा, बेमेतरा, कसडोल और अंबिकापुर की सीट शामिल हैं। आज बीजेपी ने तीसरी सूची जारी कर 1 प्रत्याशी की घोषणा की है। पंडरिया से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस ने अब तक 14 महिलाओं को टिकट दिया

आज कांग्रेस ने भी दूसरी सूची के साथ कुल 83 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने 83 में 13 महिलाओं को टिकट दी है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने कुछ घंटे पहले ही एक और लिस्ट जारी कर दी है।

दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों को टिकट मिला है। इससे पहले नवरात्रि के पहले दिन पहली सूची जारी की गई थी। जिसमें 30 प्रत्याशी घोषित किए गए। कुल अब तक कांग्रेस ने 83 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

कांग्रेस की 7 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस की 7 सीटों पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों को टिकट मिला है। इससे पहले नवरात्रि के पहले दिन पहली सूची जारी की गई थी। जिसमें 30 प्रत्याशी घोषित किए गए। कुल अब तक कांग्रेस ने 83 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: 

MP Election 2023: पूर्व सांसद के बेटे सिद्धार्थ तिवारी BJP में शामिल, CM शिवराज ने दिलाई सदस्यता

Mizoram Election 2023: मिजोरम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

CEC Meeting: राजस्थान में हुई कांग्रेस CEC मीटिंग, उम्मीदवारों के चयन पर की चर्चा

CG Elections 2023: रमन सिंह ने क्यों की दूसरे चरण के मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग, पढ़ें पूरी खबर

Israel Hamas War: गाजा में अस्पताल पर हुए हमले पर बाइडेन ने जताया दुख, अम्मान में अरब नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन भी रद्द

CG Elections 2023, Women representation in Chhattisgarh elections, Women representation, Women reservation, Chhattisgarh  Congress, Chhattisgarh BJP, सीजी चुनाव 2023, छत्तीसगढ़ चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व, महिला प्रतिनिधित्व, महिला आरक्षण, छत्तीसगढ़ कांग्रेस, छत्तीसगढ़ भाजपा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article