CG Elections 2023: बस्तर में महिला वोटर्स निभाएंगी अहम रोल, इन सीटों पर पुरुषों से अधिक महिला

CG Elections 2023: बस्तर में महिलाएं न केवल परिवार की आर्थिक धुरी होती हैं, बल्कि वोट देने के मामले में भी इनकी ही चलती है।

CG Elections 2023: बस्तर में महिला वोटर्स निभाएंगी अहम रोल, इन सीटों पर पुरुषों से अधिक महिला

CG Elections 2023: बस्तर में महिलाएं न केवल परिवार की आर्थिक धुरी होती हैं, बल्कि वोट देने के मामले में भी इनकी ही चलती है। हालांकि अशिक्षा और अज्ञानता की वजह से वे अपने अधिकारों से आज भी अनजान हैं।

महिला वोटरों की अहम भूमिका

महिला वोटरों की मानसिकता और व्यवहारिकता ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भिन्न हैं। शहरी महिला मतदाता घरेलू कामकाज या नौकरी में व्यस्त रहती हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों की महिला मतदाता घर के कामों के साथ खेती-किसानी और रोजी-रोजगार से जुड़े कामों पर भी ध्यान देती हैं।

महिला वोट ही सजाएगा ताज

ऐसे में मतदान दिवस पर इस धारणा और स्थितियों के विपरीत कोशिश इन्हें बूथ तक ले जाने की होती है। ऐसा माना जाता है कि बस्तर में महिला मतदाताओं को साध लेने वाला प्रत्याशी अपने सिर पर जीत का ताज सजाने में सफल हो जाता है।

बस्तर का चुनाव हो और महिला मतदाताओं को नजरअंदाज कर दिया जाए, ऐसा हो नहीं सकता। महिलाओं की सहमति के बगैर चुनावी समर पार कर पाना किसी भी प्रत्याशी के लिए संभव नहीं है।

12 विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक

आंकड़ों पर यदि गौर करें तो पता चलता है कि बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में भी महिलाओं की ही भूमिका को प्रमुख माना गया है।

4 विधानसभा के आंकड़े-

1 जगदलपुर

कुल मतदाता - 2 लाख 36 हजार 675

महिला वोटर - 1 लाख 5 हजार 955

पुरुष वोटर - 97 हजार 690

2 चित्रकोट

कुल मतदाता - 1 लाख 65 हजार 788

महिला वोटर - 87 हजार 847

पुरुष वोटर - 77 हजार 937

3 नारायणपुर

कुल मतदाता - 64 हजार 897

महिला वोटर - 33 हजार 203

पुरुष वोटर - 37 हजार 694

4 बस्तर

कुल मतदाता - 1 लाख 67 हजार 635

महिला वोटर - 86 हजार 449

पुरुष वोटर - 81 हजार 186

ये भी पढ़ें:

CG Elections 2023: पूर्व गृहमंत्री ने जताई CM बनने की इच्‍छा, 6 बार के विधायक है कंवर, जानें पूरी खबर

World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ कई रिकार्ड तोड़ने के बाद रोहित ने अपनी फीलिंग शेयर की, कही बड़ी बात

P-20 Summit 2023: राजधानी में 12 से 14 अक्टूबर तक होगा समिट, दिल्ली पुलिस ने जारी किए यातायात दिशा-निर्देश

Batla House Encounter: आरिज खान की फांसी की सजा को उम्रकैद में किया तब्दील, जानें क्या सुनाया फैसला

Navratri Recipe: मां शैलपुत्री के ​भोग के लिए घर पर ऐसे बनाए कलाकंद, ये रहा बेहद आसान तरीका

CG Elections 2023, Chattisgarh News, CG Women Voters, Women Voters in CG, CG News, सीजी चुनाव 2023, छत्तीसगढ़ समाचार, सीजी महिला मतदाता, सीजी में महिला मतदाता, सीजी समाचार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article