CG Elections 2023: कहां हैं नेताजी, वोटिंग के बाद कहां गायब हुए कार्यकर्ता

CG Elections 2023: कहां हैं नेताजी। क्या कर रहे हैं। किसके साथ हैं। कब उठ रहे हैं। कहां जा रहे हैं। ये कुछ ऐसे सवाल हैं

CG Elections 2023: कहां हैं नेताजी, वोटिंग के बाद कहां गायब हुए कार्यकर्ता

जगदलपुर से रजत वाजपेयी की रिपोर्ट

CG Elections 2023: कहां हैं नेताजी। क्या कर रहे हैं। किसके साथ हैं। कब उठ रहे हैं। कहां जा रहे हैं। ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिसका उत्तर प्रत्याशियों के खास लोग भी जानना चाहते हैं। मतदान के बाद रिलेक्स मूड में प्रत्याशी हैं और इसी वजह से उनकी खोज-खबर नहीं लग पा रही।

परिवार के साथ बिताया समय- किरण देव

इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए बंसल न्यूज की टीम ने कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी को ढूंढ निकाला और उनसे जाना कि आखिर वे किस मूड में हैं और क्या कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी किरण देव कहते हैं कि आराम तो नहीं मिल पाया पर थोड़ा-बहुत समय परिवार को दिया।

अब बची हुई 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान है और पार्टी ने उन्हें उत्तर छत्तीसगढ़ की 3 विधानसभा सीटों में प्रचार और कामकाज देखने की जवाबदारी दे दी है। लिहाजा वे कल 10 नवंबर को जगदलपुर से रवाना हो जाएंगे। इस बार उनकी दीवाली परिवार के साथ नहीं मन पाएगी।

————————————

आपकी आवाज “बंसल न्यूज” (Bansal News) अब व्हाट्सएप्प चैनल पर भी…
⭐ ✨ ⭐ ✨

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज और छोटी-बड़ी सभी खबरें सबसे पहले पाने के लिए…
इस लिंक पर क्लिक कर बंसल न्यूज को Follow करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDuF9H5Ui2WPQVIdd0r

————————————

कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी से किया विशेष आग्रह

मतदान के बाद फुर्सत मिली तो पत्नी को साथ लिए कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल शहर में घूमने निकल पड़े। वैसे तो जतिन 4 पहिया से चलते हैं, लेकिन पत्नी का आग्रह न टालते हुए वे 8 नवंबर की शाम बुलेट में सपत्निक सवार नजर आए। पार्टी से उन्होंने आग्रह किया है कि दीपावली का त्योहार घर पर मनाने दिया जाए और उसके बाद पार्टी जो जवाबदारी देगी, वे उसका निर्वहन करेंगे।

कार्यकर्ता भी फुर्सत में

प्रत्याशी ही नहीं, कार्यकर्ता भी रिलेक्स के मूड में हैं। यही वजह है कि दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा के दफ्तर में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। एक-दो दिन के आराम के बाद कार्यकर्ता भी नई जिम्मेदारी के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Diwali Special Recipe:  दिवाली की तैयारियों में बिजी हैं, तो झटपट से बनाएं दही वड़ा, ये रही बनाने की विधि

Indian Railway Jobs: इंडियन रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन, आज है लास्ट डेट

Narak Chaturdashi 2023: कब है नरक चतुर्दशी, जानिए क्या है इस दिन यमराज की पूजा का महत्व

Diwali Health Tips: दिवाली के दौरान अगर रहना है फिट एंड फाइन, तो रखें इन 4 बातों का विशेष ध्यान

UPPSC RO-ARO Recruitment: यूपी में इस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आई सामने, जल्द करें आवेदन

CG Elections 2023, Chhattisgarh Elections 2023, jagdalpur News, CG News, किरण देव, जतिन जायसवाल, सीजी चुनाव 2023, छत्तीसगढ़ चुनाव 2023, जगदलपुर समाचार, सीजी समाचार, Kiran Dev, Jatin Jaiswal

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article