CG Elections 2023: पूर्व CM रमन सिंह ने किया बड़ा ऐलान, केशकाल विधानसभा से पूर्व IAS को घोषित किया प्रत्याशी

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने एक और विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। केशकाल विधानसभा से पूर्व आईएएस टेकाम को प्रत्याशी बनाया गया हैं।

CG Election 2023: कसडोल विधानसभा में सतनामी समाज है सबसे अधिक, जानें यहां की समस्याएं और चुनावी समीकरण

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने एक और विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। केशकाल विधानसभा से पूर्व आईएएस अफसर नीलकंठ टेकाम को प्रत्याशी घोषित किया गया।

रिटायर्ड आईएएस को प्रत्याशी घोषित किया

छतीसगढ़ में भाजपा ने एक और विधानसभा के लिए प्रत्याशी का ऐलान किया है। केशकाल विधानसभा से रिटायर्ड आईएएस नीलकंठ टेकाम को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व CM डॉ. रमन सिंह ने टेकाम को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया।

सूची जारी होने से पहले ही प्रत्याशी घोषित

उन्होंने कार्यकर्ताओं से टेकाम को भारी बहुमत से जीताने की अपील की है। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 21 प्रत्याशी का ऐलान कर चुकी है। वहीं केशकाल से नीलकंठ टेकाम को सूची जारी होने से पहले ही प्रत्याशी घोषित किया गया है।

कौन हैं रिटायर आईएएस टेकाम

रिटायर आईएएस टेकाम हाल ही में भाजपा प्रवेश किया है। छात्र जीवन से बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहे नीलकंठ टेकाम का जन्म कांकेर के अंतागढ़ ब्लॉक में हुआ। यहां प्रारंभिक शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे कांकेर जिला मुख्यालय में आ गए।

जहां कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही छात्र राजनीति में वे सक्रिय हो गए. कॉलेज के हॉस्टल में रहकर ही छात्र संघ चुनाव में हिस्सा लेकर अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने लगे और 1987-88 कांकेर महाविद्याल के छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

ये भी पढ़ें:

Kaam Ki Baat: आधार कार्ड की मदद से मिल सकता है पर्सनल लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई

Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ की सियासत में बुलडोज़र पर गरमाई राजनीति, क्या बीजेपी को फायदा पहुंचाएगी स्ट्रैटजी?

Bhojpur Shiv Temple: भोजपुर शिव मंदिर, एक अद्भुत और रहस्यमय निर्माण, किंतु अधूरा!

Chanakya Niti: इन 3 ऐसी परिस्थितियों के कारण आप कष्ट भरा जीवन जीने पर हो जाएंगे मजबूर

Stomach pain in Monsoon: मानसून में आप भी हैं पेट दर्द की समस्या से परेशान? तो करिए ये उपाय

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article