CG Elections 2023: कर्जमाफी पर सियासत तेज, क्‍या किसान का दांव जिताएगा चुनाव?

छत्तीसगढ़ में किसान कर्जमाफी का मुद्दा बीते चुनाव में गेमचेंजर साबित हुआ था। जिसे बीजेपी जनता के साथ वादाखिलाफी बता रही है।

CG Elections 2023: कर्जमाफी पर सियासत तेज, क्‍या किसान का दांव जिताएगा चुनाव?

रायपुर से कुलेश्वर पांडे की रिपोर्ट। CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में किसान कर्जमाफी का मुद्दा बीते चुनाव में गेमचेंजर साबित हुआ था। वहीं अब फिर कांग्रेस ने कर्जमाफी का एलान कर दिया है, जिसे बीजेपी जनता के साथ वादाखिलाफी बता रही है।

विधानसभा चुनाव के बीच किसान कर्ज माफी का मुद्दे ने सियासत में हलचल मचा दी है। कांग्रेस 2018 में इस का वादा कर सत्‍ता में आई थी।

2018 में 68 सीटें जीती कांग्रेस

कांग्रेस ने नार दिया था कि ‘किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ’ जिस पर किसानों ने भरोसा जताया। साथ ही कांग्रेस ने 68 सीटों पर जीत दर्ज की।

कांग्रेस अपने वादे पर खरी भी उतरी और 18 लाख किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया था। साथ ही धान की कीमत भी 25 सौ रुपए कर दी, तब भी इसे लेकर जमकर सियासत हुई।

बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

वहीं अब फिर से ये मुद्दा तूल पकड़ा रहा है। बीजेपी ने कर्जमाफी को लेकर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया है, कांग्रेस कोई कर्ज माफ नहीं करती।

कांग्रेस का पलटवार

पूर्व सीएम के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बोनस पर रोक लगा दी। 10 क्विंटल धान खरीदी का फैसला भी उन्हीं के कारण हुआ।  अगर केंद्र अनुमति दे, तो हम किसानों को डबल बोनस देंगे।

प्रदेश में कितने हैं किसान?

छत्तीसगढ़ में किसानों की आबादी 24 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। अनुमान है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी, तो फिर से लगभग 10 हजार करोड़ की राशि कर्जमाफी में खर्च होगी। जिसका फायदा 20 लाख किसानों को मिलेगा।

किसान इस वादे पर कितना भरोसा जताएंगे, यह तो चुनाव के परिणाम ही बताएंगे। लेकिन फिलहाल कांग्रेस ने कर्जमाफी के ऐलान से किसानों को बड़ा संदेश देने की कोशिश जरूर की है।

ये भी पढ़ें:  

MP News: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रु. से अधिक की शराब जब्‍त

Health tips: रोजाना 5 बातों का रखें ध्यान, बढ़ जाएगी आपकी उम्र

MEDI Facial: करवाचौथ के पहले करवाएं ये स्पेशल फेशियल, स्किन करेगी ग्लो

Baijnath Agarwal Death: गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में चुनाव से पहले BJP में Joining का दौर तेज, BJP में शामिल हुए ये नेता

Chhattisgarh Elections 2023, Chhattisgarh Loan Waiver, Congress, BJP, Chhattisgarh Politics, Raipur News, छत्तीसगढ़ चुनाव 2023, छत्तीसगढ़ कर्जमाफी, छत्तीसगढ़ राजनीति

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article