CG Elections 2023: नंद कुमार साय ने बताया कांग्रेस का भविष्य, चुनाव लड़ने को लेकर कही बड़ी बात

जशपुर। CG Elections 2023: औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंदकुमार साय ने पत्थलगांव रेस्ट हाउस पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा...

CG Elections 2023: नंद कुमार साय ने बताया कांग्रेस का भविष्य, चुनाव लड़ने को लेकर कही बड़ी बात

जशपुर। CG Elections 2023: औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंदकुमार साय ने पत्थलगांव रेस्ट हाउस पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा और मुलाकात की। इस दौरान पत्थलगांव क्षेत्र में कुटीर उद्योग लगाने के लिए कई व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नंद कुमार साय को आवेदन भी दिया।

कहां से चुनाव लड़ेंगे

इस दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने पर नंद कुमार साय ने कहा कि हाईकमान जहां आदेशित करेगा, वहां से चुनाव लड़ लेंगे। कांग्रेस प्रवेश राजनीति में परिवर्तन परिस्थितियों पर निर्भर होता है। कांग्रेस का भविष्य उज्जवल है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर पुनः स्थापित होने की पूरी संभावना है। आने वाले समय में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाने की अग्रसर है।

विधायक रामपुकार सिंह के निवास पहुंचे

नंदकुमार साय पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के निवास पहुंचे और विधायक से मुलाकात भी की। इस मौके पर साय ने बताया कि औद्योगिक विकास निगम के तहत कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पत्थलगांव में अनेकों आवेदन प्राप्त हुए हैं। समस्त आवेदनों पर विचार कर अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है।

उद्योग की प्रबल संभावना

नंदकुमार साय ने कहा कि स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह जो हमसे भी काफी सीनियर हैं, उनसे मुलाकात भी करना बेहद जरूरी था। यही वजह है कि उनसे मिलने वे स्वयं उनके निवास पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पत्थलगांव समेत पूरे प्रदेश में उद्योग की प्रबल संभावना है। इस कार्य में हमारी औद्योगिक विकास निगम की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसलिए स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह के सहयोग से क्षेत्र के लोगों से चर्चा कर जरूरतमंद लोगों को उद्योग का प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराएंगे। साथ ही उनको उद्योगों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराते हुए उनके लिए वृहद बाजार का सृजन किया जाएगा।

कांग्रेस का भविष्य उज्ज्वल

भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में परिवर्तन परिस्थितियों पर निर्भर होती है। कांग्रेस का भविष्य उज्ज्वल है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर पुनः स्थापित होने की पूरी संभावना है। आने वाले समय में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। विधान सभा चुनाव लड़ने संबंधी सवाल पर साय ने कहा कि हाई कमान जहां आदेशित करेगी वहां से चुनाव लड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- 

Coal India Recruitment: कोल इंडिया में 1764 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani 100 Crore Club: रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने मचाया धमाल, 100 करोड़ क्लब में शामिल

MP Weather Update: तेज हवाओं का दौर, फिर सताएगी उमस, 15 August से फिर भारी बारिश के आसार

Luv You Shankar: 22 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म, कैरेक्टर के लिए इस एक्टर ने बढ़ाया 10 किलो वजन

cg elections 2023, cg elections, cg, elections, nand kumar sai, congress party future, big announcement, elections,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article